Homeबिहारआराभोजपुर के संदेश में उप मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, जख्मी

भोजपुर के संदेश में उप मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, जख्मी

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडोल पंचायत के उप मुखिया को अपराधियों ने रविवार की सुबह गोली मार दी।

Khandol: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडोल पंचायत के उप मुखिया को अपराधियों ने रविवार की सुबह गोली मार दी।

  • हाइलाइट : Khandol
    • घटना की सूचना मिलते ही पुलिस छानबीन में जुटी
    • जख्मी संदेश थाना के फुलाड़ी गांव निवासी नथु साह के 32 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार साह हैं

आरा: भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडोल पंचायत के उप मुखिया को अपराधियों ने रविवार की सुबह गोली मार दी। वे बाइक से किराना का सामान लाने जा रहा थे। चलती बाइक पर ही उन्हें कमर में गोली लगी और वे खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें संदेश पीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार जख्मी संदेश थाना के फुलाड़ी गांव निवासी नथु साह के 32 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार साह हैं। वह खंडोल पंचायत के वार्ड नंबर-14 के वार्ड पार्षद सह उप मुखिया है।

इधर, इनके दोस्त के उनुसार इनका किसी से विवाद नहीं था। गोली क्यों मारी गई उनके होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। वही एएसपी परिचय कुमार ने कहा कि जख्मी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था लेकिन वो अभी लंबित है। सभी एंगल पर जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद संदेश थाना की पुलिस और FSL को मौके पर भेजा गया है। जल्दी ही गिरफ्तारी होगी।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular