Kushwaha Political Awareness Forum: शाहपुर में कुशवाहा राजनीतिक चेतना मंच द्वारा नवनिर्वाचित MLC श्री भगवान सिंह कुशवाहा का अभिनंदन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
- हाइलाइट : Kushwaha Political Awareness Forum
- अपना दिल बड़ा करें कुशवाहा समाज: श्री भगवान सिंह कुशवाहा
आरा: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या -02 में कुशवाहा राजनीतिक चेतना मंच द्वारा नवनिर्वाचित MLC श्री भगवान सिंह कुशवाहा का अभिनंदन व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम न केवल श्री कुशवाहा के हार्दिक अभिनंदन का अवसर था, बल्कि यह उनके राजनीतिक योगदान और कुशवाहा समुदाय के हितैषी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति निष्ठा एवं अभार प्रदर्शित करने हेतु आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हिरालाल गुप्ता ने एवं संचालन अनूप पटेल ने किया। इसके पहले युवा नेता श्याम सुंदर कुशवाहा के नेतृत्व में शाहपुर फोरलेन, अहिरा बाबा के समीप MLC श्री भगवान सिंह कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया गया।
इस समारोह में शाहपुर एवं बिहिया क्षेत्र अंतर्गत कुशवाहा समाज के विभिन्न समाजिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक व्यक्तित्वों ने भाग लिया। मंच के सदस्यों ने श्री कुशवाहा के ऐतिहासिक राजनीतिक सफर में उनकी विकास कार्यों और उनकी न्यायप्रियता की सराहना की। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों ने बिहार के विकास और कुशवाहा समाज के उत्थान में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने भी अपने संबोधन में कहा की कुशवाहा समाज अपना दिल बड़ा करते हुए सभी पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित, स्वर्ण को अपने साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कटिबद्ध रहें। उन्होंने कुशवाहा सहित बिहार के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही 2005 से पहले और बाद के बिहार की तुलना करते हुए विकास की वास्तविक हकीकत से कुशवाहा समाज को अवगत कराया।
अभिनंदन सह सम्मान समारोह में जदयू नेत्री पुष्पा कुशवाहा, सोनम पटेल, लोहा महतो, डॉ प्रमोद आदि ने संबोधित किया । वही संतोष सिपाही, विजय सिंह, कृष्ण कुमार, ठाकुर डीलर, झूलन गोंड, नीरज कुशवाहा, बड़क कुशवाहा, भूटेली महतों, जयप्रकाश कुशवाहा, शंकर कुशवाहा सहित दूर दूर से आये कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।






