HomeNewsडीएम ने लापरवाह राजस्व कर्मी को किया बर्खास्त

डीएम ने लापरवाह राजस्व कर्मी को किया बर्खास्त

Dismissed Revenue worker: पीरो में तैनात राजस्व कर्मचारी रामलायक सिंह को डीएम तनय सुल्तानिया ने सेवा से ही बर्खास्त (डिसमिस) कर दिया है।

  • हाइलाइट : Dismissed Revenue worker
    • राजस्व विभाग के कर्मियों में मचा हड़कंप
    • महज चार माह बाद ही होने वाला था रिटायर

आरा: भोजपुर जिले में अपने कार्यों के दौरान लापरवाही करने वाले पदाधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ स्पष्टीकरण और वेतन बंद की कार्रवाई के बाद डीएम ने बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। लगातार अपने कार्यों को समय पर नहीं करने के साथ कार्यालय से गायब रहने वाले पीरो में तैनात राजस्व कर्मचारी रामलायक सिंह को डीएम तनय सुल्तानिया ने सेवा से ही बर्खास्त (डिसमिस) कर दिया है। हाल के वर्षों में किसी डीएम के द्वारा इस तरह कि अपने आप में सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है।

मालूम हो कि कर्मचारी के खिलाफ यह कार्रवाई जगदीशपुर और बड़हरा अंचल में तैनाती के दौरान कार्यों में की गई लापरवाही के बाद की गई है। पीरो अंचल के पहले वह बड़हरा में तैनात थे, जहां बगैर सूचना दिए कई दिनों तक अंचल कार्यालय से गायब रहते थे। इसके साथ ही बड़हरा अंचल से उनकी पोस्टिंग पीरो अंचल में होने और वहां पर जॉइन कर लेने के बाद भी बड़हरा अंचल से जुड़े अस्वीकृत दाखिल खारिज को पुन: स्वीकृत करने के साथ परिमार्जन से जुड़े आवेदनों को भी अग्रसारित किया करते थे।

Dismissed Revenue worker: निगरानी की टीम ने जगदीशपुर में छह हजार रुपये घूस लेते हुए किया था गिरफ्तार

इस संबंध में बड़हरा अंचलाधिकारी रिंकू यादव के द्वारा स्पष्टीकरण भी की गई थी, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। इन सभी मामलों के खिलाफ सीओ ने डीएम को रिपोर्ट की थी। दूसरी तरफ, जगदीशपुर अंचल में तैनाती के दौरान बर्खास्त राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने छह हजार रुपये घूस लेते हुए भी गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही एडीएम मनोज कुमार झा ने भी उनके खिलाफ डीएम को अनुशंसा की थी। इन्हीं सभी कार्यों को देखते हुए डीएम ने तत्काल सेवा से उन्हें बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त राजस्व कर्मचारी रामलायक सिंह मूल रूप से सारण जिले के रहने वाले हैं।

महज चार माह बाद ही होने वाला था रिटायर: बर्खास्त राजस्व कर्मचारी राम लायक सिंह महज चार माह बाद ही रिटायर होने वाले थे। रिटायर के महज चार माह पहले बर्खास्तगी की बड़ी कार्रवाई से उसके शांतिपूर्वक रिटायर होने की इच्छा को बड़ा धक्का लगा है।

हाल में और दो राजस्व कर्मियों को किया गया था निलंबित: भोजपुर जिले में राजस्व कर्मचारियों की मनमानी से परेशान जिला प्रशासन लगातार बड़े एक्शन ले रहा है। राम लायक सिंह को डिसमिस करने के पहले कोईलवर अंचल के राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार और हरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ भी डीएम के द्वारा निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular