Homeबिहारआराआरा: वन विभाग की कार्यशाला में जैव विविधता की जानकारी दी गई

आरा: वन विभाग की कार्यशाला में जैव विविधता की जानकारी दी गई

Biodiversity: कार्यशाला में भोजपुर के जैव विविधिता व जैव विविधता संबंधी स्थानीय पहलुओं कृषि, पशुपालन, मत्सियकी, भूगोलिक परिस्थिति की जानकारी दी गई।

Biodiversity: कार्यशाला में भोजपुर के जैव विविधिता व जैव विविधता संबंधी स्थानीय पहलुओं कृषि, पशुपालन, मत्सियकी, भूगोलिक परिस्थिति की जानकारी दी गई।

  • हाइलाइट : Biodiversity
    • जिले के विभिन्न जैव विविधता की जानकारी से अवगत कराया गया

आरा: भोजपुर वन प्रमंडल आरा व बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद की ओर से जिले के पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर गठित जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्षों व सदस्यों की क्षमता के विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

आरा के पार्क व्यू होटल में सम्पन्न इस कार्यशाला में आरा वन प्रक्षेत्र के तहत आने वाले आठ प्रखंडों के करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन का विधिवत आयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के दिशा-निर्देश पर किया गया।

इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर प्रद्युम्न गौरव, संयुक्त बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद पटना हेमकांत राय, उप निदेशक बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद् पटना मिहिर कुमार झा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी, महाराजा कॉलेज के भूगोल शास्त्र के विभागाध्यक्ष संजय कुमार समेत अन्य ने भाग लिया।

कार्यशाला में भोजपुर के जैव विविधिता व जैव विविधता संबंधी स्थानीय पहलुओं कृषि, पशुपालन, मत्सियकी, भूगोलिक परिस्थिति की जानकारी दी गई। साथ ही जिले के विभिन्न जैव विविधता महत्व कृष्ण मृग, गांगेय डॉल्फिन, आर्द्रभूमि, जैविक खेती, औषधीय पौधों की जानकारी से अवगत कराया गया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular