Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर DDC ने की PM शहरी आवास योजना की समीक्षा

भोजपुर DDC ने की PM शहरी आवास योजना की समीक्षा

PM Urban Housing Scheme: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी शहरी निकाय के अंगर्तग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : PM Urban Housing Scheme
    • सभी निर्माणाधीन आवास को जियो टैगिंग के साथ ससमय पूर्ण करने का दिया निर्देश
    • विशेष कैंप लगाकर बचे हुए लाभार्थी को योजना से अच्छादित करने का भी निर्देश दिया गया
    • समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी,शाहपुर से स्थिति की जानकारी ली

आरा: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी शहरी निकाय के अंगर्तग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी,शाहपुर,जगदीशपुर,कोईलवर,बिहिया, पिरो से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

उप विकास आयुक्त डॉ. अनुपमा सिंह ने सभी निर्माणाधीन आवास को जियो टैगिंग के साथ ससमय पूर्ण करने एवं विशेष कैंप लगाकर बचे हुए लाभार्थी को योजना से अच्छादित करने हेतु सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत,नगर परिषद एवं नगर आयुक्त, आरा नगर निगम को निर्देश दिया।

इस बैठक में नगर आयुक्त, आरा नगर निगम, प्रभारी पदाधिकारी, विकास शाखा, सभी नगर पंचायत एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे। मालूम हो की भोजपुर जिले में कुल 07 शहरी निकाय है। जिनमे आरा नगर निगम व पीरो नगर परिषद है। वही पांच नगर पंचायतों में शाहपुर, जगदीशपुर, कोईलवर, बिहिया तथा गड़हनी है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular