Homeभोजपुरबड़हाराप्राइवेट शिक्षक हत्याकांड में दस लोगों पर नामजद प्राथमिकी

प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड में दस लोगों पर नामजद प्राथमिकी

Udaybhanpur Murder : भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव निवासी प्राइवेट शिक्षक विजय शंकर सिंह हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Udaybhanpur Murder : भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव निवासी प्राइवेट शिक्षक विजय शंकर सिंह हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Udaybhanpur Murder
    • मृतक के बड़े भाई अशोक सिंह के बयान पर प्राथमिकी हुई दर्ज

आरा: भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव निवासी प्राइवेट शिक्षक विजय शंकर सिंह हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले में मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार सिंह के बयान पर दस लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में धोबहा थाना के भदेंया निवासी चंदन सिंह, कराडी निवासी डिंपल महतो, आमा गांव निवासी राजन सिंह के अलावे बलवंत सिंह, शंकर सिंह, गणेश सिंह, बडहरा के लेखी टोला निवासी दीपक यादव, चंदन सिंह, शंकर सिंह, सागर सिंह और मुन्ना सिंह को आरोपित बनाया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में अशोक सिंह द्वारा कहा गया कि रविवार की रात करीब आठ बजे उनका भाई विजय शंकर सिंह अपने दलान में बैठा था।तभी तीन लोग आए। जिसमें धोबहा थाना क्षेत्र के भदेंया गांव निवासी चंदन सिंह, कड़ारी गांव निवासी डिंपल महतो, आमा गांव निवासी राजन सिंह उनके द्वारा पिछला केस जो विजय शंकर सिंह पर सरैया बाजार पर फायरिंग हुई थी। उस केस को सुलह करने के संबंध में बातें करने लगे। उसके बाद सभी ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद डिंपल सिंह और राजन सिंह गांव से बहाना बना कर निकल गए की पिताजी को स्टेशन से छोड़कर आते हैं। जबकि चंदन सिंह उसी दलान में विजय शंकर सिंह के साथ बात करता रहा और मोबाइल से सेल्फी भी ले रहा था।

तभी रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे दालान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलवंत सिंह, शंकर सिंह, गणेश सिंह, रोहित सिंह एवं बड़हरा थाना क्षेत्र के अलेखी टोला निवासी दीपक यादव हथियार से लैस होकर दालान में सामने से घूस गए। तभी बलवंत सिंह के द्वारा बोला गया कि सभी लोग मिलकर इसको खत्म कर दो। जिसके बाद पहले बलवंत सिंह ने गोली चलाया। उसके बाद सभी ने धड़ाधड़ गोली मारकर उनके भाई विजय शंकर सिंह की हत्या कर दी। इसके बाद चंदन सिंह, बलवंत सिंह, शंकर सिंह अन्य सभी नामजद दालान से भागने लगे।

आरोपियों को भागता देख वे चिल्लाया, तो उक्त आरोपियों द्वारा उन पर एवं उनके साथ रहे लोगों पर फायरिंग कर दी। तभी सब लोग किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद नामजद आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले। हत्या कर भागने के क्रम में आरोपियों का पिस्टल एवं मोबाइल दालान में बेड पर ही गिर गया। बता दें कि रविवार की रात विजय शंकर सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उसे काफी करीब से 16 गोली मारी गई थी।

चार वर्ष पूर्व से चला आ रहा विवाद: सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक विजय शंकर सिंह एवं बलवंत सिंह के बीच चार वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में नाच के दौरान झगड़े को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर कुछ दिन पूर्व मृतक विजय शंकर सिंह के द्वारा प्राथमिकी में नामजद आरोपित बलवंत सिंह पर संदेश थाना क्षेत्र स्थित बालू घाट पर फायरिंग करवाई गई थी। हालांकि उस समय बलवंत सिंह बाल-बाल बच गया था। हालांकि इसके बाद दो बार विजय शंकर सिंह पर भी गोली चली थी। संयोग से भी वह भी बाल- बाल बच गया था।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular