Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर: सियार के टकराने से बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान

भोजपुर: सियार के टकराने से बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान

भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में देखते ही देखते एक साथ दो माताओं की गोद उजड़ गई। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया

Hrithik and Ashish of Semra village: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में देखते ही देखते एक साथ दो माताओं की गोद उजड़ गई। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया

  • हाइलाइट : Hrithik and Ashish of Semra village
    • सड़क पार करने के दौरान सियार से बाइक टकराने से घटी घटना
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में तोड़ा दम
    • पुलिस ने दोनों शवो का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा एवं फुहां गांव के बीच बांध के समीप शनिवार की देर शाम घटी घटना

आरा: भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा एवं फुहां गांव के बीच बांध के समीप शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दोस्तों की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतकों में बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव वार्ड नंबर-चार निवासी रामजी प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार एवं उसी गांव के वार्ड नंबर चार निवासी संजय पासवान का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार शामिल है। वह दोनों दोस्त थे एवं स्नातक के छात्र थे।

इधर, मृत छात्र ऋतिक कुमार के पिता रामजी प्रसाद ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह अपने घर पर आया, तब उसकी मां घर पर नहीं थी। वे खेत में डालने के लिए खाद खरीदने गए थे। तभी उसने अपनी बहन से बोला कि वह मखदुमपुर बाजार सब्जी खरीदने जा रहा हूं। इसके बाद वह अपने दोस्त आशीष कुमार के साथ बाइक द्वारा मखदुमपुर बाजार सब्जी खरीदने गया था।

जब वह दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। उसी बीच सेमरा एवं फुहां गांव के बीच बांध के समीप अचानक उनके बाइक से सड़क पार करने के दौरान सियार टकरा गया। सियार के टकराने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे दोनों बांध के नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद वहां के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई।

सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख दोनों को मृत घोषित कर दिया। टाउन थाना पुलिस ने दोनों शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। देखते ही देखते एक साथ दो माताओं की गोद उजड़ गई। दोनों की मौत की खबर मिलते उनके घरों में रोन-धोने की अवाजे सुनाई दे रही थी। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular