Homeआरा भोजपुरशाहपुरदुधिया लाइट में जगमग देखने का सपना चकनाचूर, टूटा नागरिकों का भरोसा

दुधिया लाइट में जगमग देखने का सपना चकनाचूर, टूटा नागरिकों का भरोसा

Street lights - Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत को दुधिया लाइट में जगमग देखने का सपना नगरवासियों का चकनाचूर हो गया है। इससे न केवल वित्तीय नुकसान हुआ है, बल्कि नागरिकों का भरोसा भी टूटा है।

Street lights – Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत को दुधिया लाइट में जगमग देखने का सपना नगरवासियों का चकनाचूर हो गया है। इससे न केवल वित्तीय नुकसान हुआ है, बल्कि नागरिकों का भरोसा भी टूटा है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Street lights – Shahpur
    • स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाहपुर नपं की सड़कों पर अंधेरा

Street lights – Shahpur आरा: शाहपुर नगर पंचायत को दुधिया लाइट में जगमग देखने का सपना नगरवासियों का चकनाचूर हो गया है। लाखों रुपये की लागत से खरीदी गई हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट फिलहाल खराब स्थिति में है। नगर में लगे हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइटों की स्थिति देख कर भ्रष्टाचार से इनकार नहीं किया जा सकता है। लाइटों के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने में शाहपुर नपं प्रशासन फेल साबित हो रहा है। इसमें न केवल वित्तीय नुकसान हुआ है, बल्कि नागरिकों का भरोसा भी टूटा है।

शाहपुर नगर पंचायत में कई जगहों पर लगी हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट खराब होने के चलते शाम होते ही नगर की सड़कों पर अंधेरा पसर जा रहा है। रात के समय नगर के चौक-चौराहों पर अंधेरा होने से नगर के लोगों में डर का माहौल बना रहता है। महिलाओं और युवतियों को अकेले अंधेरे में कहीं आने-जाने में डर बना रहता है। चोर-उचक्कों की गतिविधियों के प्रति भी उन्हें चिंतित रहना पड़ता है।

नगर के लोगों का कहना है कि कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी हैं। सड़क किनारे अधिकतर स्ट्रीट लाइट तो शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। ऐसे में लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लाइट लगने के बाद देखरेख नहीं की जाती है। अंधेरे का लाभ चोर-उचक्के किस्म के लोग उठाते हैं।

किसान श्री उमेश चंद्र पांडे ने कहा की NH 84 मुख्य सड़क की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें देखरेख के अभाव के कारण बंद है। हाई स्कूल से लेकर शिव मंदिर तक लाइटों की खराब स्थिति का का लाभ असामाजिक तत्व उठाते हैं। लोगों की चिंता को देखते हुए उन्होंने निजी पैसे से खरीदकर कुछ लाइटें मंगवाई गई है। जो हाई स्कूल के समीप लगाई जायेंगी।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular