Homeबिहारआराआरा में तेजस्वी यादव का संवाद कार्यक्रम आज

आरा में तेजस्वी यादव का संवाद कार्यक्रम आज

Tejashwi Yadav samvad Ara: आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में आज बुधवार को कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम और नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित है

Tejashwi Yadav samvad Ara: आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में आज कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम और नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित है

  • हाइलाइट्स: Tejashwi Yadav samvad Ara
    • मंगलवार को आरा पहुंचे तेजस्वी यादव देर रात तक कार्यकर्ताओं से मिलते रहें
    • राजद कार्यकर्ता ने शाहपुर विधान सभा की वर्तमान स्थिति से कराया अवगत

आरा: आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का कार्यकर्ता दर्शन और संवाद का कार्यक्रम आयोजित है। इसके पूर्व मंगलवार को आरा सर्किट हाउस पहुंचे तेजस्वी यादव से मिलने को लेकर राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।

आरा परिषदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव देर रात तक राजद कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। कार्यकर्ताओं ने 17 महीने की महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव की उपलब्धियों की चर्चा करते कहा की बिहार की जनता अगले मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी यादव को देखना चाहती है। वही राजद जिला सचिव राकेश यादव ने तेजस्वी यादव से मिलकर शाहपुर विधान सभा की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

इधर, आरा के धनुपरा स्थित ग्रैंड रिसॉर्ट में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम और नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को लेकर तेजस्वी यादव के परम मित्र धनंजय यादव भी दिल्ली से आरा पहुंच चूकें है। धनंजय यादव ने राजद कार्यकर्ताओं से मजबूती से तेजस्वी सरकार बनाने की बात कही।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular