Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया चेयरमैन व पूर्व वार्ड पार्षद आपस में भिड़े, प्राथमिकी दर्ज

बिहिया चेयरमैन व पूर्व वार्ड पार्षद आपस में भिड़े, प्राथमिकी दर्ज

Bihiya chairman FIR : भोजपुर की व्यावसायिक मंडी बिहिया नगर के जज बाजार में चेयरमैन और पूर्व वार्ड पार्षद के समर्थकों के बीच झड़प, मारपीट और फायरिंग

Bihiya chairman FIR : भोजपुर की व्यावसायिक मंडी बिहिया नगर के जज बाजार में चेयरमैन और पूर्व वार्ड पार्षद के समर्थकों के बीच झड़प, मारपीट और फायरिंग

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Bihiya chairman FIR
    • बिहिया नगर के जज बाजार की बुधवार के देर रात की घटना

आरा/बिहिया: भोजपुर की व्यावसायिक मंडी बिहिया नगर के जज बाजार में बुधवार की रात रंगदारी मांगने के सवाल पर मुख्य पार्षद और पूर्व वार्ड पार्षद के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान दोनों गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग भी हुई। देर रात फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई चक्र गोलीबारी होने से अफरातफरी मच गयी। लोगों में भय का माहौल भी कायम हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है।

मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि वे कुंभ मेला में गाड़ी भेजने के तैयारी में थे। तभी राजेश कुमार यादव सहित दो लोग उनसे रंगदारी मांगने आ धमके। रंगदारी नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की गयी।

वहीं, पूर्व वार्ड पार्षद के पति भाजपा नेता जज बाजार निवासी रामबाबू गुप्ता की ओर से आरोप लगाया गया है कि मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता राइफल धारियों संग पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। रंगदारी नहीं देने पर कई राउंड फायरिंग भी की गयी।

रामबाबू गुप्ता के बयान पर चार नामजद सहित अन्य अज्ञात को आरोपित किया गया है।‌ इधर, थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular