Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी को लेकर हुई बैठक

शाहपुर में श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Maha Yagya in Shahpur: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड 10 स्थित ज्ञान स्थली आवासीय विधालय में रविवार को श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी को लेकर नगरवासियों की वृहद बैठक पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

Maha Yagya Shahpur: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड 10 स्थित ज्ञान स्थली आवासीय विधालय में रविवार को श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी को लेकर नगरवासियों की वृहद बैठक पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

  • हाइलाइट्स: Maha Yagya Shahpur
    • शाहपुर में आगामी 05 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड 10 स्थित ज्ञान स्थली आवासीय विधालय में रविवार को श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारी को लेकर नगरवासियों की वृहद बैठक पूर्व चेयरमैन बिजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने किया। बैठक में समाज के अग्रणी एवं बुद्धिजीवीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मालूम हो की पूज्य संत जीयर स्वामी जी महाराज के सनिध्य में शाहपुर के मिश्रवलिया रोड स्थित बाल पर आगामी 05 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ के सफल आयोजन करने के लिए बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने तन मन धन से साथ देने का प्रण लिया। शाहपुर यज्ञ सामिति के लिए उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी पूर्व चेयरमैन शरदानंद सिंह उर्फ गुड्डू यादव को दि गई। वही सचिव शिवपर्शन यादव को बनाया गया। सभी पदधारक द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों का चयन अपने सहयोगी के रूप में किया गया।

शाहपुर यज्ञ सामिति के कोषाध्यक्ष:

कोषाध्यक्ष सत्यदेव पांडेय ने अपने सहयोग के लिए भरत कुमार सिन्हा, भोला जी बाजार, संजय कुमार वर्मा, आजाद गुप्ता का चयन सह कोषाध्यक्ष के रूप में किया।

शाहपुर यज्ञ सामिति के उपाध्यक्ष

उपाध्यक्ष शरदानंद सिंह उर्फ गुड्डू यादव ने अपने सहयोग के लिए शिव कुमार साह, राजू गुप्ता, मनीष यादव, बचन ओझा, करीमन साह का चयन सह उपाध्यक्ष के रूप में किया।

शाहपुर यज्ञ सामिति के सचिव

सचिव शिवपर्शन यादव ने अपने सहयोग के लिए शंकरदयाल महतों, मनमोहन मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडेय चयन सह सचिव के रूप में किया।

शाहपुर यज्ञ सामिति के अध्यक्ष बिजय कुमार सिंह के द्वारा मार्गदर्शन कमिटी के गठन हो जाने के उपरांत अपने सहयोग के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की बात कही गई। वही प्रत्येक वार्ड से युवा मंडली को जिम्मेवारी दि जाने की चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक एकता और भाईचारे के साथ महायज्ञ के सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान समाजसेवी संजय पांडेय ने कहा कि धर्म ही जीवन का सच्चा आधार है, जो व्यक्ति को सजगता और संतुलन की ओर ले जाता है। मान्यताओं के अनुसार यज्ञ से देवताओं को ऊर्जा की प्राप्ति होती जिससे सकारात्मक शक्तियों का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियों का ह्रास होता है। जब हम यज्ञ करते हैं, तो हम केवल देवताओं को संर्पित नहीं करते, बल्कि स्वयं की आत्मा को भी शुद्ध करते हैं। इसलिए, यज्ञ एक ऐसा उपाय है, जो मानवता के लिए सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है।

इस अवसर पर समाजसेवी बिनोद तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, अनुरानी झा, अनिल जी, पूर्व उपचेयर मैन गुप्तेश्वर साह, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, मनोज पासवान, भूटेली महतों, पिंकू साह, धीरज तिवारी, रमाधार सोनार, रामदुलार यादव, रामजी राय, मुनमुन राय, धुना मिश्रा, धन कुमार पांडे, रवि कुमार, पप्पू ओझा, मंजी पांडे, संतोष पांडे, सवरू यादव प्रदूमन पांडे सहित सैकड़ों नगरवासी उपस्थित होकर तन मन धन से साथ देने का प्रण लिया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular