Homeबिहारआराआरा विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया

आरा विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया

Kadari: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी व मृतका के पिता जालिम यादव द्वारा धोबहा थाना में बुधवार को मृतका के पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Kadari: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी व मृतका के पिता जालिम यादव द्वारा धोबहा थाना में बुधवार को मृतका के पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:Kadari
    • मृतका के पिता के बयान पर आठ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज
    • ससुराल वालों पर हत्या कर शव को गायब करने का आरोप
    • धोबहा थाना क्षेत्र के कड़ारी गांव में बीते 4 फरवरी को घटी घटना

Kadari आरा: भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के कड़ारी गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके मायके वाले को बिना सूचना दिए शव को ठिकाने लगा दिया। घटना को लेकर गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं मृतका के परिजन द्वारा विवाहिता की हत्या कर उसके शव को गायब करने का आरोप लगाया जा रहा है। इधर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी व मृतका के पिता जालिम यादव द्वारा धोबहा थाना में बुधवार को मृतका के पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने अपनी बेटी पार्वती देवी की शादी धोबहा थाना क्षेत्र के कड़ारी गांव निवासी केवल यादव के बेटे सरोज यादव से वर्ष 2017 में की थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसके पति सरोज यादव, ससुर केवल यादव, सास झाझो देवी, उसके पति के दो भाई संतोष यादव, हरेंद्र यादव, कमलेश कुमार एवं अंकित कुमार पर मोटरसाइकिल एवं सोने की चेन दहेज के रूप में मांग की जा रही थी।

जब भी उनकी पुत्री पार्वती देवी कहती कि मेरे पिता ने अपने हैसियत के हिसाब से सम्मान दिया है। जिसके लिए उन्हें कर्ज भी लेना पड़ा था तो सभी लोग आग बबूला होकर उनकी बेटी पार्वती देवी के साथ मारपीट करते व तरह-तरह से प्रताड़ित भी करते थे एवं उसे जान से मारकर दूसरी शादी करने की धमकी भी देते थे।

इसे लेकर उनके द्वारा उसके ससुराल वाले को कई बार समझाया भी गया। लेकिन वे लोग नहीं मानते थे। इसी बीच 5 फरवरी की सुबह करीब सात उन्हें फोन कर बताया गया कि आपकी बेटी पार्वती देवी किया तबीयत बहुत खराब है और इमरजेंसी है। सूचना पाकर उसके पिता और परिवार के अन्य लोग उसके ससुराल पहुंचे तो वे लोग को संतुष्ट नहीं थे, उसकी मौत हो गई है और उसके शव को जला दिया गया है।

उन्होंने दर्ज प्राथमिक की में सभी नामजद लोगो पर दहेज के लोभ में आकर अपनी बेटी की जान मारकर उसके शव को गायब करने का आरोप लगाया है। वही इस मामले में धोबहा थानाध्यक्ष वर्षा रानी ने बताया कि मृतका के पिता जालिम यादव द्वारा 5 फरवरी को आवेदन दिया गया है, उनके द्वारा बताया गया है कि 4 फरवरी को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी करंट लगने से मौत हुई थी। मौत होने के बाद उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका अपने तीन बहन व दो भाई में बड़ी थी। मृतका का पति राजस्थान के जयपुर में ववेल्डिंग का काम करता था। घटना के बाद मृतक आकर के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular