Thursday, June 26, 2025
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुरस्व: विशेश्वर ओझा की नौवी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

स्व: विशेश्वर ओझा की नौवी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

भोजपुर जिले के शाहपुर नगर स्थित हरिनारायण प्लस टू स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्व: विशेश्वर ओझा की नौवी पुण्य तिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Visheshwar Ojha – Shahpur: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर स्थित हरिनारायण प्लस टू स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्व: विशेश्वर ओझा की नौवी पुण्य तिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट्स: Visheshwar Ojha – Shahpur
    • बताये मार्ग पर चलने का संकल्प स्व:ओझा को सच्ची श्रद्धांजलि: मंत्री
    • आरा के विकास के लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा: आरके सिंह
    • पिता स्व: विशेश्वर ओझा के सपने होंगे साकार: राकेश ओझा

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर स्थित हरिनारायण प्लस टू स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे स्व: विशेश्वर ओझा की नौवी पुण्य तिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस समारोह में उनके योगदान और सामाजिक सेवा को याद किया गया। अध्यक्षता भाजपा नेता अरुण तिवारी और संचालन राकेश विशेश्वर ओझा व राजेन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह की शुरुआत स्व:ओझा के तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुई, जिसमें बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, पुत्र राकेश विशेश्वर ओझा, पूर्व बिधायक संजय टाइगर व भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित लोगों ने श्रद्धा पूर्वक पुष्प अर्पित किए। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि व कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित महिलाओं के बीच वस्त्र आदि बांटे गए। लोगों ने रक्तदान किया।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

समारोह में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि स्व: विशेश्वर ओझा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लें। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के हित के लिए कई स्वालंबी योजना चला रही है। इसका फायदा सीधे किसानों को मिल रहा है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। आरा के विकास के लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा। वही युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि पिता स्व: विशेश्वर ओझा के सपने को साकार करने के लिए गांव-गांव में अभियान चला रहे हैं।

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अंजनी तिवारी, मंटू दूबे, शालिग्राम दूबे, शंभू दूबे, सुमन, कुमार राघवेन्द्र, कुलभूषण, पूर्व मुखिया संजय सिंह, अखिला सिंह, रिंकू तिवारी, मुखिया मनोज ठाकुर, जिला डीलर संघ के अध्यक्ष नंद कुमार ओझा, एडवोकेट संघ जगदीशपुर के अध्यक्ष अनील चौबे, सोम नाथ पांडेय, पूर्व प्रमुख रामसुजान सिंह, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी भुअर पांडेय सहित भाजपा के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular