Homeबिहारआराप्राइवेट शिक्षक हत्याकांड में फरार 50 हजार का ईनामी डिम्पल महतो गिरफ्तार

प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड में फरार 50 हजार का ईनामी डिम्पल महतो गिरफ्तार

Dimple Mahato: कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर निवासी प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड मामले में भोजपुर पुलिस को अहम उपलब्धि हासिल हुई है।

Dimple Mahato: कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर निवासी प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड मामले में भोजपुर पुलिस को अहम उपलब्धि हासिल हुई है।

  • हाइलाइट्स: Dimple Mahato
    • 1 देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस एवं 1 मोबाईल बरामद
    • डीआईयू एवं कृष्णगढ़ थाना पुलिस को छापेमारी के दौरान मिली उपलब्धि

आरा: कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर निवासी प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड मामले में भोजपुर पुलिस को अहम उपलब्धि हासिल हुई है। कृष्णगढ़ थाना पुलिस एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कडारी गांव में छापेमारी कर हत्याकांड में फरार 50 हजार के इनामी अभियुक्त डिम्पल महतो को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल बरामद हुआ।

इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। गिरफ्तार धोबहा थाना क्षेत्र के कडारी गांव निवासी विजय महतो का पुत्र डिम्पल महतो उर्फ दुर्गेश कुमार है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीआईयू टीम, कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष, थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा बल के द्वारा कडारी गांव में छापेमारी कर डिमपल महतो उर्फ दुर्गेश महतो को गिरफ्तार कर लिया।

वह कृष्णगढ़ थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। उस पर मुख्यालय द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त डिंपल महतो का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह धोबहा थाना में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत चार मामले में आरोपित रहा है। इसके अलावे उस पर आरा मुफ्फसिल थाना में भी एक मामला दर्ज है।

बता दें कि 22 दिसम्बर 2024 को कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के उदयभानपुर गांव में केस सुलह करने से इंकार करने पर हथियारबंद बदमाशों ने प्राइवेट शिक्षक के घर में घुस गोलियों से भून डाला था। उसे काफी करीब से सोलह गोली मारी गई थी।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular