Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरआरा में 175 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

आरा में 175 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Udwantnagar Ganja Smugglers: भोजपुर के उदवंतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के खजुआता पेट्रोल पंप के समीप एक क्विंटल 75 किलो गांजा बरामद किया।

Udwantnagar Ganja Smugglers: भोजपुर के उदवंतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के खजुआता पेट्रोल पंप के समीप एक क्विंटल 75 किलो गांजा बरामद किया। वहीं महिला समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

  • हाइलाइट्स: Udwantnagar Ganja Smugglers
    • जप्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लाखों में आंकी जा रही है

आरा: भोजपुर के उदवंतनगर थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के खजुआता पेट्रोल पंप के समीप एक क्विंटल 75 किलो गांजा बरामद किया। वहीं महिला समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है। जप्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य लाखों में आंकी जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव निवासी फते नारायण सिंह की पत्नी शोभा देवी एवं टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा गांव निवासी राम प्रताप का पुत्र सह चालक राजू कुमार है।

बताया जाता है कि दोनों तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार के डिक्की में एक क्विंटल 75 किलोग्राम गांजा उड़ीसा से आरा लेकर आ रहे थे। तभी खजुआता पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने कार को घेर लिया और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार की डिक्की में एक क्विंटल 75 किलोग्राम गांजा रखा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके पश्चात पुलिस दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular