Homeआरा भोजपुरशाहपुरकार्यपालक पदाधिकारी ने किया शाहपुर थाना मोड़ जलजमाव का निरीक्षण

कार्यपालक पदाधिकारी ने किया शाहपुर थाना मोड़ जलजमाव का निरीक्षण

Neshat Alam - EO Shahpur: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत का NH-84 स्थित थाना मोड़ अप्रोच पथ पिछले कुछ समय से हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है।

Neshat Alam – EO Shahpur: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत का NH-84 स्थित थाना मोड़ अप्रोच पथ पिछले कुछ समय से हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Neshat Alam – EO Shahpur
    • जल्द ही शाहपुर थाना मोड़ की स्थिति में सुधार होगा: अंकित पांडे

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के NH-84 स्थित थाना मोड़ अप्रोच पथ पर जलजमाव का कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम ने विशेष निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जलजामव से बढ़ रही समस्याओं के लेकर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम ने बताया की समस्या को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

बता दें की शाहपुर नगर पंचायत का NH-84 स्थित थाना मोड़ अप्रोच पथ पिछले कुछ समय से हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है। थाना मोड़ अप्रोच पथ के समीप जलजमाव और नुकीले लोहे के छड़ अनेक दुखद दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। यहां की स्थिति बेहद खतरनाक है जो चिंता का विषय बना हुआ है।

इधर, भाजपा नेता अंकित पांडे ने बताया की कार्यपालक पदाधिकारी ने शाहपुर थाना मोड़ अप्रोच पथ के समोप जलजमाव और लोहे के निकले नुकीले छड़ों को देखा और जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए घूमकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जेइ जयनन्दन चौधरी को इस समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने को निर्देश दिया गया। भाजपा नेता ने कहा की जल्द ही शाहपुर थाना मोड़ की स्थिति में सुधार होगा।

निरीक्षण के दौरान साथ रहें वार्ड पार्षद मनोज कुमार पासवान ने शाहपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम के कार्यों और उनके प्रयासों को सराहा और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कहा की उनके निरीक्षण से उम्मीद है कि शाहपुर थाना मोड़ की समस्या के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular