Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरअज्ञात वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजी को मारी टक्कर, फूफा की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजी को मारी टक्कर, फूफा की मौत

आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजी को टक्कर मार दी।

Malthar Accident: आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजी को टक्कर मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Malthar Accident
    • जख्मी बच्ची का उदवंतनगर पीएचसी में कराया गया इलाज
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम घटी घटना

आरा/उदवंतनगर: आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फूफा-भतीजी को टक्कर मार दी। हादसे में फूफा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि बाइक पर पीछे बैठी भतीजी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले जाया गया। उधर, सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई।

जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला निवासी शोभी पंडित के 57 वर्षीय पुत्र रामानंद पंडित है। वह पेशे से आलू विक्रेता थे। जबकि जख्मी पीरो थाना क्षेत्र के रामयाद टोला जितौरा निवासी कृष्णा कुमार की 9 वर्षीया पुत्री व मृतक की भतीजी अदिति कुमारी है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular