HomeबिहारArrahहथियार चेक करने के दौरान एक्सीडेंटल फायरिंग, गोली लगने से किशोर घायल

हथियार चेक करने के दौरान एक्सीडेंटल फायरिंग, गोली लगने से किशोर घायल

Prem Kumar - Bahiro: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ले में फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई। जख्मी किशोर को गोली बाएं पैर में घुटने के निचले हिस्से में लगी है।

Prem Kumar – Bahiro: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ले में फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई। जख्मी किशोर को गोली बाएं पैर में घुटने के निचले हिस्से में लगी है।

  • हाइलाइट्स: Prem Kumar – Bahiro
    • जख्मी किशोर कर शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ले में बुधवार की शाम घटी घटना

आरा: शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ले में फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई। जख्मी किशोर को गोली बाएं पैर में घुटने के निचले हिस्से में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायल किशोर नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो मोहल्ला वार्ड नंबर-45 निवासी राज किशोर यादव का 12 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार है।

सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी पुलिस बल के साथ शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी किशोर से मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जबकि इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी किशोर को बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी। जो अंदर फंसी हुई थी। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और मरीज का स्थिति बिल्कुल स्टेबल है।

इधर, प्रेम कुमार ने बताया कि उसके घर से महज कुछ दूरी पर ही उसका दलान है। जहां मवेशी बांधा जाता है। बुधवार की शाम वह दालान से मवेशी बांधकर घर लौट रहा था। तभी बीच रास्ते में मोहल्ले का ही एक किशोर अपने हाथ में पिस्टल लेकर चेक कर रहा था। उसी दौरान अचानक एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई। तभी उसे गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

जख्मी किशोर ने मोहल्ले के ही रौशन नामक लड़के पर हथियार चेक करने के दौरान एक्सीडेंटल फायरिंग हो जाने से उसे गोली लगने की बात कही है। साथ उसने उक्त किशोर रौशन से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular