Homeबिहारआरामां आरण्य देवी मंदिर में लगा ग्लास एवं स्टील से निर्मित दान...

मां आरण्य देवी मंदिर में लगा ग्लास एवं स्टील से निर्मित दान पेटी

Donation box: आरा शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी मंदिर परिसर में रविवार को ग्लास एवं स्टील से निर्मित आकर्षक दान पेटी लगाया गया है।

Donation box: आरा शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी मंदिर परिसर में रविवार को ग्लास एवं स्टील से निर्मित आकर्षक दान पेटी लगाया गया है।

  • हाइलाइट्स: Donation box
    • पिता एवं दादा-दादी के पुण्य स्मृति में मीडिया प्रभारी ने किया दान

आरा: शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी मंदिर परिसर में रविवार को ग्लास एवं स्टील से निर्मित आकर्षक दान पेटी लगाया गया है। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक पद्मश्री डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, ट्रस्टी राजू मेहता, रूपेश कुमार की मौजूदगी में मीडिया प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने पूजन के बाद दान पेटी की चाबी ट्रस्ट को सौंपा।

इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि पिता नवल किशोर प्रसाद (डीएसपी सेनि.), दादा नागेश्वर प्रसाद एवं दादी शैल कुमारी देवी के पुण्य स्मृति में ग्लास व स्टील से निर्मित दान पेटी को मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट को सौंपा। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में यह छोटा सा प्रयास है। आगे और भी समाजिक एवं धार्मिक कार्य किए जायेंगे।

नये दान पेटी के दोनो साइड में मां आरण्य देवी मंदिर ट्रस्ट के बैंक अकाउंट का क्यूआर कोड लगा हुआ है। श्रद्धालु भक्त कर कोड के माध्यम से भी सहयोग राशि दे सकते हैं। दानपेटी के अंदर एलईडी लाइट लगाया गया है, जो उसकी खुबसूरती को और बढ़ा दे रहा है। इस अवसर पर अमित कुमार उर्फ भोलू, सोनू कुमार एवं ट्रस्ट के सभी स्टाफ मौजूद थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular