Homeआरा भोजपुरबिहियाभोजपुर से बडी खबर: पिता, पुत्र व पुत्री समेत पांच ने खाया...

भोजपुर से बडी खबर: पिता, पुत्र व पुत्री समेत पांच ने खाया जहर, तीन की मौत

Benwalia: भोजपुर जिले से बड़ी खबर, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है।

Benwalia: भोजपुर जिले से बड़ी खबर, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है।

  • हाइलाइट्स: Benwalia
    • इलाज के दौरान दो ने बाबू बाजार स्थित निजी एवं एक ने सदर अस्पताल में तोड़ा दम
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
    • बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में मंगलवार की देर शाम घटी घटना

आरा/बिहिया: भोजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है। जिससे पांचो लोगों की हालत काफी गंभीर हो गई। इस दर्दनाक घटना में इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी है। दो ने शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल तथा एक ने सदर अस्पताल में दम तोड दिया। वहीं गंभीर हालत में दो का इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी अरविंद कुमार की 13 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी, 5 वर्षीया पुत्री पलक कुमारी एवं 7 वर्षीय पुत्र टोनी कुमार शामिल है। वही गंभीर हालत में अरविंद कुमार एवं उसके बेटे आदर्श कुमार का इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। अरविंद कुमार बेलवानिया बाजार पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। उसने अपने बच्चों के साथ जहर क्यों खा लिया मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है। इस दर्दनाक घटना के सामने आने के बाद से इलाके के लोग हैरान हैं।

  • चारों बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद खाया जहर
  • आठ माह पूर्व बीमारी से पत्नी की हो गई थी मौत
  • पत्नी की बीमारी के वक्त लिया था कर्ज

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार की पत्नी की मौत आठ महीना पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी, उन्होंने उसे समय काफी कर्ज लिया था। उसी को लेकर वह आठ महीना से काफी परेशान चल रहे थे। उसी परेशानी के कारण उनके द्वारा पहले अपने चारों बच्चों को जहर खिलाने एवं उसके बाद खुद जहर खाने की बात सामने आ रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृत बच्चों के घर में हाहाकार मच गया है। मृत बच्चों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular