Homeबिहारआराडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला शांति समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला शांति समिति की बैठक

DM Tanay Sultania: होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

DM Tanay Sultania: होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट्स: DM Tanay Sultania
    • शांति समिति के सदस्यों ने समस्याओं से कराया अवगत, दिए सुझाव
    • उठाई गई समस्याओं का ससमय समाधान करने का डीएम ने दिए निर्देश

आरा: होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने हेतु डीएम तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से उनके क्षेत्र में आयोजित शांति समिति की बैठकों की स्थिति एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु की गई तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद जिले के शांति समिति सदस्यों से उनके क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों को सुना गया।

प्रमुख रूप से विद्युत व्यवस्था, सड़क, साफ-सफाई, अग्निशमन वाहन, चिकित्सा दल एवं एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं से संबंधित समस्याएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को शांति समिति द्वारा उठाई गई समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में नगर आयुक्त भोजपुर, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular