Homeबिहारआराइनामी सिकंदर सहित तीन दोस्तों को गोली मारने में पांच पर केस,...

इनामी सिकंदर सहित तीन दोस्तों को गोली मारने में पांच पर केस, एक गिरफ्तार

Bind Toli Murder of Ara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली में इनामी सिकंदर उर्फ अजय शंकर सहित तीन दोस्तों को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।

Bind Toli Murder of Ara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली में इनामी सिकंदर उर्फ अजय शंकर सहित तीन दोस्तों को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।

  • हाइलाइट्स: Bind Toli Murder of Ara
    • बिंद टोली गोली कांड में जख्मी शुभम यादव के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी
    • शराब बेचने का विरोध करने और पुलिस को सूचना देने के संदेह में गोली मारने का आरोप
    • अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी में जुटी पुलिस
    • शनिवार की शाम गोलीबारी में इनामी सिकंदर की हुई थी मौत, दो दोस्त हो गये थे घायल

आरा: शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली में इनामी सिकंदर उर्फ अजय शंकर सहित तीन दोस्तों को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। गोलीबारी में जख्मी शुभम यादव उर्फ राहुल यादव के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बिंद टोली के पांच लोगों को आरोपित किया गया है। उनमें बिंदटोली निवासी संजू ठाकुर, कैलाश ठाकुर, सूरज ठाकुर उर्फ जान, गोलू ठाकुर उर्फ अर्जुन और हिमांशु शर्मा उर्फ यश को नामजद किया गया है।

प्राथमिकी में शराब बिक्री का विरोध करने और पुलिस मुखबिरी के संदेह में सभी अभियुक्तों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस की ओर से इस मामले में कार्रवाई करते हुए संजू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और घटना में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी को लेकर छापेमारी कर रही है।

प्राथमिकी में शुभम यादव उर्फ राहुल यादव द्वारा कहा गया है कि 15 मार्च होली की रात नौ बजे वह उजियार टोला निवासी अपने दोस्त दशई कुमार और सिकंदर उर्फ अजय शंकर के साथ बाइक द्वारा खाना खाने घर आ रहा था। तीनो बिंद टोली में संजू ठाकुर के घर पास पहुंचे।

तभी संजू ठाकुर द्वारा आ गया, मारो-मारो का शोर मचाने लगा। तब तक कैलाश ठाकुर, सूरज ठाकुर उर्फ जान और गोलू ठाकुर उर्फ अर्जुन पहुंच गए और उसे गोली मार दी। उसमें वह जख्मी हो गया। उसके बाद तीनों दोस्त अलग अलग दिशा मैं भागने लगे। लेकिन अभियुक्तों द्वारा खदेड़ कर तीनों को गोली मार दी गयी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular