Homeबिहारआरा भोजपुरपांच दिन पूर्व गांव लौटे युवक को हथियारबंद बदमाशों ने मारी गोली

पांच दिन पूर्व गांव लौटे युवक को हथियारबंद बदमाशों ने मारी गोली

Chasi village: भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में बुधवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने शौच कर घर वापस लौट रहे युवक गोली मार दी।

Chasi village: भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में बुधवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने शौच कर घर वापस लौट रहे युवक गोली मार दी।

  • हाइलाइट: Chasi village
    • शौच कर घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली
    • जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी

आरा: भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव में बुधवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने शौच कर घर वापस लौट रहे युवक गोली मार दी। जख्मी को बाएं हाथ में केहुनी के नीचे गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी जोगिंदर सिंह का 28 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार है। वह महाराष्ट्र के पूणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह पांच दिन पूर्व ही वह गांव लौटा था।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर, जख्मी पप्पू कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह वह शौच करने के लिए बधार में गया था। जब वह वापस घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने गोली मारी दी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular