Homeबिहारआरागायक अजीत पांडेय को मिला पंडित महेंद्र मिश्र स्मृति सम्मान

गायक अजीत पांडेय को मिला पंडित महेंद्र मिश्र स्मृति सम्मान

Singer Ajit Pandey: पंडित महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में भोजपुर के युवा गायक अजीत पांडे को पंडित महेंद्र मिश्र स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया।

Singer Ajit Pandey: पंडित महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में भोजपुर के युवा गायक अजीत पांडे को पंडित महेंद्र मिश्र स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया।

  • हाइलाइट्स: Singer Ajit Pandey
    • भोजपुर के पीरो +2 विद्यालय में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं अजीत पांडे

आरा: कला संस्कृति विभाग एवं सारण जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पंडित महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में भोजपुर के युवा गायक अजीत पांडे को पंडित महेंद्र मिश्र स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर अजीत पांडेय ने पूर्वी गायन के पुरोधा पंडित महेंद्र मिश्र जी की कई रचनाओं को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अजीत पांडेय शास्त्रीय गायन की शिक्षा विदुषी बिमला देवी से प्राप्त कर रहें हैं। प्रयाग संगीत समिति प्रयागराज द्वारा संगीत प्रभाकर एवं प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ़ द्वारा संगीत भास्कर की उपाधि से अलंकृत अजीत देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर गायन प्रस्तुत कर चुके हैं।

वर्तमान में अजीत राम बरत सिंह+2 विद्यालय खननी कलां पीरो भोजपुर में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अजीत की इस उपलब्धि पर गुरु बक्शी विकास, तबला वादक राणा प्रताप सिन्हा, शिवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, महेश यादव, सूरजकांत पांडेय समेत संगीत जगत के प्रतिष्ठित कलाकारों ने बधाई दी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular