Homeबिहारआराभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण में दिया 5 लाख का...

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण में दिया 5 लाख का सहयोग

Dilip Jaiswal: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल ने शनिवार को मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर निर्माण में पांच लाख रुपये का सहयोग राशि प्रदान किया।

Dilip Jaiswal: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल ने शनिवार को मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर निर्माण में पांच लाख रुपये का सहयोग राशि प्रदान किया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Dilip Jaiswal
    • आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा भेजवाया सहयोग राशि

आरा: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल ने शनिवार को मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर निर्माण में पांच लाख रुपये का सहयोग राशि प्रदान किया। उन्होंने यह राशि आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट को प्रदान करवाया।

इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एमएलसी राधा चरण साह, मुख्य संरक्षक पद्मश्री भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद पांडेय व अन्य ट्रस्टियों की मौजूदगी में सहयोग राशि दिया गया।

ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विगत माह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जयसवाल माता के मंदिर में दर्शन के लिए आए थे, उसी समय उन्होंने मंदिर निर्माण में 5 लाख रुपये सहयोग करने का वादा किया था।

उसी कड़ी में आज उन्होंने मेरे माध्यम से यह सहयोग राशि मंदिर निर्माण के लिए भेजवाया है। जिसे आज मंदिर प्रांगण में ट्रस्ट को प्रदान किया गया। श्री सिंह ने कहा कि आगे भी माता के भव्य मंदिर निर्माण में उनका सहयोग रहेगा।

इस मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी रंगनाथ मिश्र, सुरेश प्रसाद, मनोज कुमार पांडेय, जीतू चंद्रवंशी, राजू मेहता, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा उर्फ गोलू मिश्रा, रुपेश कुमार, जीतू चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज, राजेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, लव कुमार, रमेश पाण्डेय, सुशील तिवारी, निशु वर्मा, मुन्नू सिंह समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular