Homeआरा भोजपुरशाहपुरनीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

नीलाम पत्र वादों की विस्तृत समीक्षा, डीएम ने दिए निर्देश

Nilam: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।

Nilam: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की।

  • हाइलाइट्स: Nilam
    • सप्ताह में दो दिन कोर्ट करने का निर्देश

आरा: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को दफा 7 नोटिस जारी करने, बॉडी वारंट की संख्या बढ़ाने तथा सभी अभिलेखों को सही तरीके से संधारित करते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए सप्ताह में दो दिन कोर्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी, नीलाम पत्र प्रशाखा को सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।

साथ ही, उन्होंने सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों को संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए पंजी 9 एवं पंजी 10 का मिलान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), स्थापना उप समाहर्ता, एलडीएम, बैंक प्रतिनिधि, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व शाखा), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी सहित अन्य नीलाम पत्र पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular