Homeआरा भोजपुरबिहियाजलजमाव से मिलेगी राहत, एसडीएम ने किया निरीक्षण

जलजमाव से मिलेगी राहत, एसडीएम ने किया निरीक्षण

SDM inspected: बिहिया-जगदीशपुर पथ (SH-102) पर बिहिया नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

SDM inspected: बिहिया-जगदीशपुर पथ (SH-102) पर बिहिया नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार के द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट्स: SDM inspected
    • जिलाधिकारी द्वारा नाला निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई

आरा/बिहिया: भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर की अध्यक्षता में बिहिया नगर पंचायत क्षेत्र में जलजमाव की समस्या के समाधान हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बिहिया-जगदीशपुर पथ (SH-102) पर व्याप्त जलभराव की गंभीर स्थिति पर केंद्रित थी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए, बैठक के पश्चात संबंधित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्टेट हाइवे पर लग रहे जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर जिलाधिकारी द्वारा नाला निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा शीघ्र हीं कार्य को पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को जलजमाव से राहत मिलेगी।

विदित रहें की विगत कुछ वर्षों से SH-102 बिहिया नगर के दोनों छोर पर नाली के पानी से हो रहे जलजमाव के कारण कई एक्सीडेंट हो चुके हैं जिसमें आधा दर्जन से भी अधिक लोग या तो अपनी जान गंवा चुके हैं या जख्मी हो चुके हैं। आलम यह है कि जलजमाव वाली सड़क पर पैदल चलना भी दुर्भर हो जाता है।

जिलाधिकारी की पहल के बाद लोगों में जलजमाव से राहत मिलने की उम्मीद बन गयी है। निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के सहायक व कनीय अभियंता, नगर पंचायत बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी शाहिद रजा खान, जगदीशपुर व बिहिया बीडीओ व सीओ मौजूद रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular