Homeबिहारआरा भोजपुर'महिला संवाद' भूमि पर साथ बैठ डीएम ने सुनी सफलता की कहानी

‘महिला संवाद’ भूमि पर साथ बैठ डीएम ने सुनी सफलता की कहानी

Mahila Samvad Bhojpur: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “महिला संवाद” कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पटना से किया गया।

  • हाइलाइट्स: Mahila Samvad Bhojpur
    • बलुआ गांव में डीएम तनय सुलतानिया ने स्वयं उपस्थित होकर महिलाओं से संवाद किया
    • लाभुक महिलाओं ने अपनी समस्याएं, अनुभव व सरकार से जुड़ी अपेक्षाएं साझा कीं

आरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से “महिला संवाद” कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पटना से किया गया। यह संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से शुरू होकर 15 जून 2025 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य राज्यभर की महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं व अपेक्षाओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना है।

भोजपुर जिले में यह कार्यक्रम 1398 ग्राम संगठनों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। आज जिले के 12 ग्राम संगठनों में जागरूकता वैन (संवाद रथ) के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

आरा सदर प्रखंड के रामपुर सनदिया पंचायत स्थित बलुआ गांव में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी तनय सुलतानिया ने स्वयं उपस्थित होकर महिलाओं से संवाद किया। इस अवसर पर आकाश जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य महिलाएं भी प्रेरित हुईं। कार्यक्रम के दौरान लाभुक महिलाओं ने अपनी समस्याएं, अनुभव व सरकार से जुड़ी अपेक्षाएं साझा कीं।

साथ ही, राज्य सरकार द्वारा पिछले 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर आधारित तीन प्रेरणादायक लघु फिल्में भी संवाद रथ के माध्यम से दिखाईं गईं। प्रत्येक स्थल पर औसतन 200 से 250 महिलाओं की भागीदारी ने इस पहल को सशक्त जन समर्थन प्रदान किया। महिला संवाद कार्यक्रम न केवल एक सूचनात्मक मंच है, बल्कि यह महिलाओं की आकांक्षाओं को समझकर नीतिगत फैसलों में उनका समावेश सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

संवाद रथ प्रतिदिन प्रातः 9 से 11 बजे और अपराह्न 3 से 5 बजे तक विभिन्न ग्राम संगठनों में कार्यक्रम संचालित करेगा। इस कार्यक्रम की सफलता हेतु राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। साथ ही, जिलाधिकारी स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था भी की गई है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular