Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने किसे कहा "चोर" और "देहचोर"

जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने किसे कहा “चोर” और “देहचोर”

JDU MLC: जदयू एमएलसी ने भोजपुर जिले के जगदीशपुर और बिहिया नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा है कि दोनों चोरों के सरदार हैं।

  • हाइलाइट्स:JDU MLC
    • जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है
    • क्या एमएलसी के आरोप सत्य हैं, और यदि हां, तो क्या इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी?

आरा: हाल ही में, जदयू एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा द्वारा दिए गए बयान ने बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, विशेष रूप से भोजपुर जिले के जगदीशपुर और बिहिया नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा है कि दोनों चोरों के सरदार हैं।

एमएलसी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने इन अधिकारियों पर विकास कार्यों में बाधा डालने और भ्रष्ट आचरण में लिप्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से उन्हें “चोर” और “देहचोर” जैसे शब्दों से संबोधित किया, और चेतावनी दी कि यदि उन्हें पद से नहीं हटाया गया तो वह स्वयं कार्यवाही करेंगे।

उन्होंने कहा है कि अगर जून में दोनों कार्यपालक पदाधिकारियों को नहीं हटाया गया तो हाथ में डंडा लेकर उन्हें हटा दूंगा। एमएलसी ने अपने बयान में कहा है कि नगर विकास आवास विभाग के मंत्री से भी मुलाकात कर अनुशंसा किए है। साथ ही मंत्री से दोनों अधिकारियों को भगाने के लिए कहा है। एमएलसी का यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।

विदित रहें की कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार कुछ माह पूर्व ही जगदीशपुर नगर पंचायत में पदस्थापित हुए है, जबकि बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी शाहिद रजा खान इससे पूर्व नगर पंचायत जगदीशपुर के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी भी थे। महत्वपूर्ण प्रश्न यह है की, क्या एमएलसी के आरोप सत्य हैं, और यदि हां, तो क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच और इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी, या यह मात्र एक राजनीतिक बयानबाजी बनकर रह जाएगी?

पढ़ें: संवेदनशील दस्तावेजों के स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये जेडीयू एमएलसी- गिरफ्तार

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular