Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने किया आयर थाने का निरीक्षण

जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने किया आयर थाने का निरीक्षण

केस अनुसंधानकों को लैपटॉप पर कार्य संचालन के दिये टिप्स

Ayar police station: डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने शनिवार को आयर थाने में बन रहे महिला बैरक का जायजा लिया। इससे पूर्व थाने का निरीक्षण किया।

  • हाइलाइट्स: Ayar police station
    • डीएसपी ने आयर थाने में बन रहे महिला बैरक का लिया जायजा
    • केस अनुसंधानकों को लैपटॉप पर कार्य संचालन के दिये टिप्स
    • कांडों की समीक्षा कर गंभीर केसों में अपराधियों पर सीसीए का प्रस्ताव देने को कहा

आरा/जगदीशपुर: डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने शनिवार को आयर थाने में बन रहे महिला बैरक का जायजा लिया। इससे पूर्व थाने का निरीक्षण किया। पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल के आवास को देखा। रेकार्ड व समानों के उचित रखरखाव व मरम्मत का निर्देश दिया।

वायरलेस सिस्टम से पुलिस कंट्रोल से संपर्क कर चेक किया गया। अनुसंधान कर्ताओं के लैपटॉप एवं मोबाइल को देख ऐप का प्रयोग करने एवं ईमेल का प्रयोग करने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही कांड दैनिकी एवं अन्य अभिलेखों को कंप्यूटर टाइपिंग के द्वारा भेजने का निर्देश दिया गया।

गुंडा पंजी एवं दागी पंजी को अद्यतन करने हेतु निर्देश दिया गया। आर्म्स का सत्यापन करने तथा अवैध हथियारों के बरामदगी पर जोर दिया गया। जेल से बेल पर छूटे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने एवं आवश्यकता अनुसार सीसीए प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश दिया गया। स्पष्ट तौर पर चेताया कि जो लापारवाही बरतेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular