Hasan Bazar Area: भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
- हाइलाइट: Hasan Bazar Area
- हसन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घटी घटना
आरा,बिहार। भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित पीड़िता के गांव का ही बताया जा रहा है।
बताया जाता है कि शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के गांव में जब किशोरी अपने घर में अकेली सोई हुई थी। तभी गांव का ही एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद जब किशोरी के द्वारा हो-हल्ला किया गया, तो आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Hasan Bazar Area: गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है
जानकारी के अनुसार आरोपी उसी गांव के निवासी शैलेंद्र ओझा है। आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है। बताया जाता है कि पीड़िता के मां-बाप किसी काम से झारखंड के धनबाद गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इसी बीच शुक्रवार की रात अकेलापन का फायदा पाकर आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस संबंध में पीड़िता द्वारा गांव के निवासी शैलेंद्र ओझा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इधर, हसन बाजार थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा रविवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस पीड़िता का मेडिकल जांच एवं कोर्ट में उसका 164 का बयान करायेगी।


