Vishnu Yadav Chowkipur: भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव स्थित बगीचे में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को देखने गए युवक को काफी महंगा पड़ गया।
- हाइलाइट्स:
- दो पक्षों के बीच झगड़ा देखने गया था युवक, मारी गोली
- जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
- गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव स्थित बगीचे में सोमवार के दोपहर घटी घटना
आरा,बिहार। भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव स्थित बगीचे में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को देखने गए एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। हथियारबंद बदमाश द्वारा उसे गोली मार दी गई। उसे बाएं साइड गर्दन में गोली लगी है, जो दाहिने साइड गर्दन के पिछले हिस्से से बाहर निकल गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
उसे इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज हरी प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Vishnu Yadav Chowkipur: गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव
जानकारी के अनुसार जख्मी गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी बबलू यादव का 18 वर्षीय पुत्र विष्णु यादव है। वह मौलाबाग स्थित आभूषण दुकान पर काम करता है। इधर, विष्णु यादव ने बताया कि उसके भाई से चौकीपुर बगीचे में झगड़ा हो रहा था। तभी वह भी वहां पहुंच गया। जहां एक हथियारबंद बदमाश रवि रंजन उर्फ एवेंजर द्वारा उसे गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
वहीं दूसरी तरफ जख्मी विष्णु यादव ने चौकीपुर गांव निवासी नंदजी पासवान के पुत्र रवि रंजन उर्फ एवेंजर पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकीपुर गांव वार्ड नंबर -11 के वार्ड सदस्य रवीश पासवान एवं गांव के अनिल पासवान के बीच झगड़ा हुआ था।
अनिल पासवान पेशे से ऑटो चालक है। उनका ऑटो वार्ड सदस्य रविश पासवान के बाइक से टच कर गई थी। जिसको लेकर दोनों आपस में झगड़ने लगे। तभी वार्ड सदस्य रविश पासवान द्वारा अन्य लोगो को वहां बुला लिया और झगड़ा करने लगे। वहां पर विष्णु यादव भी मौजूद था। तभी हथियारबंद बदमाश ने उसे गोली मार दी गई। जिससे वह जख्मी हो गया।
चिकित्सक बोले: गर्दन में लगी गोली हो गई थी आर-पार
सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को गर्दन में बाएं साइड गोली लगी थी, जो दाहिने साइड से आर-पार हो गई थी। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया था। उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। हालांकि उसे अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।


