HomeबिहारArrahभोजपुर पुलिस ने 80 लोगों की लौटाई मुस्कान

भोजपुर पुलिस ने 80 लोगों की लौटाई मुस्कान

ऑपरेशन मुस्कान: भोजपुर पुलिस ने 80 लोगों को सौंपे उनके गुम मोबाइल

Operation Muskaan – Bhojpur police: भोजपुर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस द्वारा फिर 80 लोगों की गुम और चोरी गए मोबाइल को बरामद कर वापस किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:
    • चोरी एवं गुम मोबाइल वापस कर पुलिस ने 80 लोगों की लौटाई मुस्कान
    • पुलिस दफ्तर में शनिवार दोपहर एसपी ने असली धारकों को सौंपे मोबाइल
    • करीब 16 लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही बरामद मोबाइल की कीमत
    • जनवरी से अबतक करीब 60 लाख रुपए के 225 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने लौटाया

बिहार (आरा)। भोजपुर जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस द्वारा फिर 80 लोगों की गुम और चोरी गए मोबाइल को बरामद कर वापस किया गया। शनिवार की दोपहर पुलिस दफ्तर में एसपी राज की ओर से असली धारकों को उन मोबाइल सौंपे गये। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 16 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Operation Muskaan – Bhojpur police: एसपी और उनकी पूरी टीम को लोगों ने किया धन्यवाद

इधर, काफी दिनों से गुम या चोरी मोबाइल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। होठों पर मुस्कान तैर गयी। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने एसपी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि पुलिस की सक्रियता के कारण उनका का खोया मोबाइल मिल गया है।

एसपी राज ने कहा पिछले कुछ समय पहले चोरी एवं गुम 80 मोबाइल बरामद कर लौटाया गया। कहा कि विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी या गुम हो जाने की सनहा दर्ज होने के बाद टीम बरामदगी को लेकर लगातार काम करती है। उसी कड़ी में इस बार 80 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

मौके पर एसपी ने मौजूद लोगों से सवाधानी बरतने के साथ ही मोबाइल चोरी या गुम होने पर पुलिस के पास शिकायत जरूर दर्ज कराने की बात कही। ताकि पुलिस की विशेष टीम द्वारा मोबाइल बरामद की जा सके और अपराधी दुरुपयोग नहीं कर सकें।

एसपी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर जारी ऑपरेशन मुस्कान के तहत जनवरी से अबतक करीब 60 लाख रुपए के चोरी या गुम 255 मोबाइल बरामद कर धारकों को लौटाया जा चुका है। बता दें कि पिछले एक अप्रैल को भी पुलिस की ओर से बीस लाख रुपए के 95 मोबाइल असली धारकों को लौटाया गया था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular