Homeबिहारआराभाजपा जिला कार्यालय में 27 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

भाजपा जिला कार्यालय में 27 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

आरा शहर के रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में शुक्रवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक हुई।

  • हाइलाइट: BJP district office
    • आनंद हॉस्पिटल में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

बिहार,भोजपुर। आरा शहर के रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में शुक्रवार को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। अध्यक्षता भोजपुर जिला भाजपा अध्यक्ष (चिकित्सा मंच) सह पूर्व एसीएमओ डॉ. के.एन.सिन्हा ने की। इस दौरान श्रीमती सांपा सारा, भाजपा मोर्चा उपाध्यक्ष झारखंड, अर्चना सिंह, बोकारो, प्रदेश मंत्री झारखंड महिला मोर्चा और चिंता ओझा प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी तथा स्थानीय भाजपा के कई सक्रिय सदस्य ने महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया। वही अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के वोटरों को जागृत करने हेतु विचार विमर्श हुआ।

jay kumar

BJP district office – जांच एवं निःशुल्क दवा भी दी जाएगी

अगामी 27 जुलाई को भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक होगी, इसमें एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन डॉ. के.एन.सिन्हा के द्वारा होगा। जहां आम जनता की कई तरह का जांच एवं निःशुल्क दवा भी दी जाएगी। उपस्थित लोगों में विजय कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, साकेत पुष्कर, शशि सिन्हा, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, छोटे कुमार, हरेंद्र प्रसाद एवं ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि थे।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular