Homeबिहारआरा भोजपुरसुषुप्तावस्था में विषैले सांप ने पिता-पुत्री को डंसा, मौत

सुषुप्तावस्था में विषैले सांप ने पिता-पुत्री को डंसा, मौत

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि विषैले सांप के डंसने पर चौकी पर सो रही पिता-पुत्री की मौत हो गई।

  • हाइलाइट्स: Repura village
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में तोड़ा दम
    • पुलिस ने दोनों शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि घटी घटना

बिहार,आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि विषैले सांप के डंसने पर चौकी पर सो रही पिता-पुत्री की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

जानकारी के अनुसार मृतकों में संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी 52 विनोद चौधरी एवं उनकी 10 वर्षीया पुत्री निशु कुमारी शामिल है। मृतक विनोद चौधरी पेशे से दुकानदार थे। वह रेपुरा गांव में चाय दुकान चलाते थे। जबकि मृतका निशु कुमारी चौथी कक्षा की छात्रा थी।

Repura village – चौकी पर सोए बाप-बेटी को विषैले सांप ने डंसा

इधर, मृतक के साला दीपक कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव निवासी है। लेकिन शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल रेपुरा में परिवार के साथ रहते थे और घर में ही चाय का दुकान चलाते थे। शुक्रवार की मध्य रात्रि वह अपनी बेटी निशु कुमारी के साथ चौकी पर सोए हुए थे।

उसी दौरान मध्य रात्रि करीब दो बजे विषैले सांप ने दोनों को डंस लिया। कुछ देर बीत जाने के बाद दोनो को पेट में तेज दर्द होने लगा और पूरे शरीर में झिंझिनी होने लगी। जिसके बाद उनके द्वारा इसकी जानकारी परिजन को दी गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए संदेश रेफरल से सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने देख दोनों पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular