Homeराजनीतशाहपुर में तेज प्रताप यादव के जोरदार स्वागत की तैयारी

शाहपुर में तेज प्रताप यादव के जोरदार स्वागत की तैयारी

तेज प्रताप यादव शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से मदन यादव को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर चुके है।

  • हाइलाइट: Tej Pratap Yadav Shahpur
    • बिहिया नगर के बंगाल मैरेज हॉल में स्वागत समारोह आयोजित
    • शाहपुर विधान सभा से मदन यादव को चुनाव लड़ाने की घोषणा

आरा,शाहपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव का शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में जोरदार स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। जन संवाद यात्रा पर निकले तेज प्रताप यादव के लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिहिया नगर पंचायत में स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। हसनपुर विधायक सह बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके तेजप्रताप यादव को 21 किलो की एक बड़ी फूल माला पहनाई जाएगी।

jay kumar

टीम तेज प्रताप यादव के शहाबाद प्रभारी मदन यादव ने बताया की स्वागत समारोह की सभी तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी है। बिहिया के डाक बंगला चौक स्थित बंगाल मैरेज हॉल में जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में तेज प्रताप यादव अपने विचार साझा करेंगे और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे, जिससे वे उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझ सकें।

इसके बाद, तेज प्रताप यादव शाहपुर अंचल के जवैनिया गांव, गंगा नदी के कटाव पीड़ितों के बीच जाएंगे, जहां वे उन लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इसके अलावा, तेज प्रताप यादव लालू के डेरा में भी जन संवाद करेंगे, जहां वे पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलकर उनकी राय जानेंगे।

बता दें की यह कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टिकोण से बड़ा ही महत्वपूर्ण है क्योंकि तेज प्रताप यादव शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से मदन यादव को चुनाव लड़ाने की घोषणा कर चुके है। जबकि यहां से मौजूदा विधायक राजद से है। तेज प्रताप यादव की यह जन संवाद यात्रा न केवल उनके राजनीतिक करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बिहार की राजनीति में एक नई दिशा देने का भी प्रयास है। वैसे उनकी जन संवाद यात्रा में युवाओं की काफी भीड़ जुट रही है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular