- हाइलाइट: Bhojpur News
- बर्थडे पार्टी में हुए फायरिंग मामले में दो दोस्त गिरफ्तार
- एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल बरामद
आरा। संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा गांव में हुए बर्थडे पार्टी में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के पंडुरा गांव एवं दूसरे की गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला से सोमवार को हुई। उनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा गांव निवासी मुकेश सिंह का पुत्र अनुराग कुमार एवं नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी मुन्ना यादव का पुत्र पवन कुमार शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर दी।
उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा गांव में फायरिंग की घटना घटित हुई थी। जिसमें पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनाइठ मोहल्ला निवासी पवन कुमार एवं पंडुरा गांव निवासी अनुराग कुमार शामिल है। घटना में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद किया है।
संदेश थाना में पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार संदेश थाना क्षेत्र के पंडुरा गांव में मुनर नाम के युवक का बर्थडे पार्टी था। जहां गिरफ्तार दोनों युवक उसके दोस्त है और उसके बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। केक काटने के दौरान दोनों के द्वारा फायरिंग की गई थी।
Bhojpur News : सोन नदी में डूबे मजदूर का शव दूसरे दिन बरामद
ईमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित सोन नदी से मंगलवार की दोपहर मिला शव
भोजपुर जिले के ईमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित सोन नदी में डूबे मजदूर का शव दूसरे दिन बरामद हुआ है। उसका शव बिहटा गांव स्थित सोन नदी से मंगलवार की दोपहर बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक ईमादपुर थाना क्षेत्र के आजाद टोला बिहटा गांव निवासी स्व. ललन रजवार का 40 वर्षीय पुत्र रामू रजवार है। वह मजदूर था।
इधर, मृतक के छोटे भाई शंभू राम ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर से बोलकर निकले थे कि मैं मछली मारने जा रहा हूॅं। इस दौरान वह बिहटा स्थित सोन नदी में गिर कर डूब गए। सोमवार की रात जब घर वापस नहीं लौटे, तो मंगलवार की सुबह परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया।
इस दौरान बिहटा गांव स्थित सोन नदी से सोमवार की दोपहर उसका शव बरामद हुआ। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय स्थान को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी संगीता देवी व दो पुत्र राजन, साजन एवं एक पुत्री रूबी है। मृतक की पत्नी संगीता देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



