Homeआरा भोजपुरशाहपुरप्रॉपर्टी डीलर सह पूर्व मुख्य पार्षद के भाई को अस्तुरा से गला...

प्रॉपर्टी डीलर सह पूर्व मुख्य पार्षद के भाई को अस्तुरा से गला काटा

Ajay Singh injured : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार स्थित मार्केट में रविवार की देर शाम दाढ़ी बनवा रहे प्रॉपर्टी डीलर साह पूर्व मुख्य पार्षद के भाई की अस्तुरा से वार कर गला काट दिया गया।

  • हाइलाइट: Ajay Singh injured
    • जख्मी का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार स्थित मार्केट में रविवार की देर शाम घटी घटना

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार स्थित मार्केट में रविवार की देर शाम दाढ़ी बनवा रहे प्रॉपर्टी डीलर साह पूर्व मुख्य पार्षद के भाई की अस्तुरा से वार कर गला काट दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा स्थित निजी अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

जानकारी के अनुसार घायल शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड नंबर -05 निवासी स्व.केदार सिंह के 48 वर्षीय पुत्र अजय सिंह पूर्व मुख्य पार्षद बिजय सिंह के भाई हैं। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

इधर, घायल के भाई विजय सिंह ने बताया कि रविवार की देर शाम वह शाहपुर बाजार पर मार्केट में स्थित सैलून में बैठकर दाढ़ी बनवा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात बदमाश आए और अस्तुरा से उनके गले को काट दिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा शहर के निजी अस्पताल लाया गया।

वहीं दूसरी तरफ घायल के भाई विजय सिंह ने अपने भाई के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इंकार किया है। हालांकि उनका किसने और क्यों गला काटा। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular