Homeबिहारआरा भोजपुरनवविवाहिता का शव बरामद, मचा कोहराम

नवविवाहिता का शव बरामद, मचा कोहराम

Kiran Devi Baruhi : मृतका सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ रोहित कुमार की 20 वर्षीया पत्नी किरण देवी है।

  • हाइलाइट: Kiran Devi Baruhi
    • मायके वालों ने ससुराल वालों पर करने का लगाया आरोप
    • सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव में रविवार की रात घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव में रविवार की रात एक नवविवाहिता का शव बरामद हुआ। मृतका के गर्दन पर काला जैसा जख्म का निशान पाया गया, जिसके कारण मायके वालों द्वारा ससुराल वालों पर उसे मारने का आरोप लगाया जा रहा है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतका सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ रोहित कुमार की 20 वर्षीया पत्नी किरण देवी है।

इधर, मृतका के चचेरे भाई लवकुश कुमार ने बताया कि हसन बाजार थाना क्षेत्र के सुखरौली गांव निवासी उसके चाचा बनवारी लाल ठाकुर ने उसकी शादी सहार थाना क्षेत्र के बरुही गांव निवासी स्व. कमलेश ठाकुर के पुत्र रोहित कुमार से 2 नवंबर 2024 को हुई थी । शादी के समय दो लाख रुपये नगद व एक बाइक एवं अन्य उपहार का सामान दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वालों द्वारा तीन लाख रुपये की मांग की जाने लगी। जिसको लेकर उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था।

कहा जाता था कि आप लोगों ने पैसा नहीं दिया, तो कुछ भी हो सकता है। रविवार की शाम उसके ससुराल वालों द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गई की आपकी बहन दो मंजिलें छत से गिर गई है। सूचना पाकर वे लोग मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में जमीन में पड़ी है, उसके ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं।

जब उन्होंने उसे देखा तो उसके सिर में किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं था। उसके गले पर निशान मिला।जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी ओर मृतक के चचेरे भाई लवकुश कुमार ने उसकी सास, पति एवं ससुराल के अन्य लोगों पर उसे मारने का आरोप लगाया है।

वहीं सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली के उसके ससुराल वालों द्वारा शव दाह-संस्कार करने के लिए ले जाया जा रहा है। तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शव अपने कब्जे में ले लिया। वही घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य को संकलन किया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका का पति राजस्थान के राजकोट स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता है। मृतका दो बहन व एक भाई ने दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में एक बहन ज्योति कुमारी एवं एक भाई राहुल कुमार है। उसकी मां नीलम देवी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular