Homeआरा भोजपुरशाहपुरनगर पंचायत ईओ के नियमित ऑफिस नहीं आने पर पार्षद नराज

नगर पंचायत ईओ के नियमित ऑफिस नहीं आने पर पार्षद नराज

Shahpur NP EO: शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की गति अवरुद्ध हो गई है, जिससे नागरिकों में निराशा व्याप्त है।

  • हाइलाइट: Shahpur NP EO
    • ईओ के अनुपस्थित रहने से नपं का विकास कार्य ठप:- कामेश्वर राज

आरा। शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की गति अवरुद्ध हो गई है, जिससे नागरिकों में निराशा व्याप्त है। पिछले तीन वर्षों में, नगर क्षेत्र में विकास के नाम पर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। सफाई एजेंसी को अनियमितताओं के कारण काली सूची में डाल दिया गया, और विकास कार्य ठप पड़े रहे। विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं जोड़ा गया है। अगर कही ईट जोड़ा गया है तो बीच सड़क पर आक्रोशित लोगों द्वारा, लेकिन नगर प्रशासन इस पर भी मौन है।

ऐसे में आम जनता को अब नगर पंचायत से कोइ आशा नहीं है, बल्कि लोग काफी निराश है। क्योंकि अराजकता ऐसी है की कोई लाभ नगर के लोगों को नहीं मिल रहा है। वर्षों पूर्व टेंडर होने के बावजूद संवेदक ने काम को पूरा नहीं किया है। कही-कही तो काम भी नहीं लगा है। संवेदक की अपनी मनमानी है। जैसे लगता हो की नगर के पदाधिकारियों से उन्हे खुली छूट मिली हो।

Shahpur NP EO – पार्षद ने डीएम से की शिकायत

इधर, पार्षद कामेश्वर राज ने बताया की जिलाधिकारी को शाहपुर नगर पंचायत की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) अनियमित रूप से कार्यालय आते हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। उनसे संपर्क करना भी मुश्किल है, और वे सामान्य बोर्ड की बैठकों में भी भाग नहीं लेते हैं। कोइ रिपोर्ट विभाग को भेजनी होती है तो वे कर्मचारियों को आरा स्थित अपने आवास पर बुला लेते हैं। उनका न तो कोई तय समय कार्यालय आने का है और न ही वे फोन रिसीव करते हैं।

इस उदासीनता के चलते नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में बनी पीसीसी सड़कों की हालत बारिश में धंसकर खराब हो गई लेकिन ईओ ने निरीक्षण तक नहीं किया। सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। बंदरों का आतंक शाहपुर नगर में बढ़ गया है। बंदर नल-जल योजना के पानी टंकी में घुस कर नहा रहे है लेकिन नगर प्रशासन का कोइ ध्यान नहीं है। सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की जा रही है। शिकायतें बार-बार दर्ज कराईं लेकिन ईओ तक पहुंच नहीं सकीं। पार्षद का कहना है कि अब कार्यालय कर्मचारियों के भरोसे ही चल रहा है, और जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular