RJD Candidates: पटना में कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों पर खींचतान के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उम्मीदवारों को टिकट बांटे।
- हाइलाइट: RJD Candidates
- शाहपुर से राहुल तिवारी चुनाव लड़ेंगे, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिया सिंबल
पटना। महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच सीटों को लेकर जारी खींचतान के बीच आरजेडी ने उम्मीदवारों को टिकट बांटना शुरू कर दिया है. खुद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने हाथों से उम्मीदवारों को टिकट बांटा है. मौके कर तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे. तेजस्वी यादव 15 अक्टूबर यानि आज बुधवार को 11 बजे वैशाली समाहरणालय में नामांकन भी करेंगे. देखे कुल 55 उम्मीदवार को कहां से टिकट दिया गया है.
- तेजस्वी यादव- राघोपुर
- इसराइल मंसूरी- कांटी
- मुकेश रौशन- महुआ
- विजय सम्राट-शेखपुरा
- शक्ति यादव-हिलसा
- रणविजय साहू-मोरवा
- विश्वनाथ यादव-बेलगंज
- राकेश रौशन-इस्लामपुर
- अनिरुद्ध यादव- बख्तियारपुर
- रामानुज यादव-सोनपुर
- रामानंद यादव-फतुहा
- आलोक मेहता -उजियायरपुर
- रामबृक्ष सदा-अलौली
- सुरेंद्र राम-गरखा
- चंद्रशेखर यादव- मधेपुरा
- पारू विधानसभा सीट-शंकर प्रसाद यादव
- अख़्तरुल इस्लाम शाहीन-समस्तीपुर
- ओसामा साहब-सिवान के रघुनाथपुर से मिला टिकट
- अवध बिहारी चौधरी-सिवान सदर
- देव कुमार चौरसिया-हाजीपुर
- उजियारपुर – आलोक कुमार मेहता
- सरायरंजन – अरविंद कुमार साहनी
- इस्लामपुर – राकेश रोशन
- महुआ – मुकेश रोशन
- मोरवा – रणविजय साहू
- बख्तियारपुर – अनिरुद्ध यादव
- मनेर – भाई वीरेन्द्र
- फतुहा – रामानंद यादव
- मटिहानी – बोंगों सिंह
- परबत्ता – संजीव कुमार सिंह
- सिवान – अवध बिहारी चौधरी
- रघुनाथपुर- ओसामा शहाब
- संदेश- – दीपू सिंह
- समस्तीपुर अख्तरुल इस्लाम शाहीन
- जोकीहाट – मोहम्मद शाहनवाज
- मोरवा – – रणविजय साहू
- कांटी मो इसराइल मंसूरी
- शाहपुर – राहुल तिवारी
- दरभंगा ग्रामीण – ललित यादव
- बहादुरपुर – भोला यादव
- सोनपुर – रामानुज प्रसाद
- रफीगंज मो निहालुद्दीन
- मसौढ़ी – मती रेखा पासवान
- शेखपुरा – विजय सम्राट
- बेलागंज – विश्वनाथ यादव
- अलौली – रामवृक्ष सदा
- गरखा – सुरेंद्र राम
- सिंघेश्वर – चंद्र हांस चौपाल
- हाजीपुर – देव प्रकाश चौरसिया
- गायघाट – निरंजन कुमार
- नोखा -मती अनीता देवी
- मीनापुर – मुन्ना यादव
- तरैया – शैलेंद्र प्रताप सिंह
- साहेबपुर कमाल – ललन यादव
- बोचहा – अमर पासवान
विदित रहें कि अभी कई सीटों पर कांग्रेस और आरजेडी के बीच खींचतान चल रही है. दूसरी तरफ भाकपा भी कांग्रेस से कुछ ऐसी सीटें मांग रही है जहां से कांग्रेस के वर्तमान में विधायक हैं. यह भी कांग्रेस के लिए एक बड़ी परेशानी है. ऐसे में महागठबंधन को जल्द से जल्द इसका रास्ता निकालना होगा क्योंकि हर दिन बीतने के साथ चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का समय घटता जा रहा है.
दूसरी तरफ एनडीए के भी सहयोगी जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी सीट बंटवारे से असंतुष्ट हैं. मांझी ने तो यहां तक चैलेंज कर दिया है कि वह सीट बंटवारे में मिली 6 सीटों के अलावा भी कुछ अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे.


