Homeबिहारआरा भोजपुरबिहिया के कारोबारी से दिनदहाड़े एक लाख तेरह हजार की छिनतई

बिहिया के कारोबारी से दिनदहाड़े एक लाख तेरह हजार की छिनतई

भोजपुर जिला के गजराजगंज ओपी क्षेत्र में आरा-बक्सर फोरलेन पर कारीसाथ गांव के पास गुरुवार की एक हार्डवेयर व्यवसायी से छिनतई की घटना सामने आयी है।

Bihiya Businessman: बिहिया से आरा की ओर से जा रहे बाइक सवार हार्डवेयर व्यवसायी से बदमाश एक लाख 13 हजार रुपए छीन ले भागे।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bihiya Businessman
    • हार्डवेयर व्यवसायी से छिनतई, एक लाख रुपए छीन ले भागे बदमाश
    • गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ के समीप की गुरुवार की घटना
    • बाइक के टायर में कुछ फंसे होने की बात कह रोका और धक्का देकर छीन ले गये पैसे
    • करनामेपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी मनीष कुमार के साथ हुई छिनतई की घटना

बिहार, आरा। गजराजगंज ओपी क्षेत्र में आरा-बक्सर फोरलेन पर कारीसाथ गांव के पास गुरुवार की एक हार्डवेयर व्यवसायी से छिनतई की घटना सामने आयी है। बिहिया से आरा की ओर से जा रहे बाइक सवार हार्डवेयर व्यवसायी से बदमाश एक लाख 13 हजार रुपए छीन ले भागे। छिनतई की घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव निवासी मनीष कुमार के साथ हुई है। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और बदमाशों की धरपकड़ में जुट गयी है। छिनतई का आरोप बाइक सवार दो बदमाशों पर लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है मनीष कुमार की बिहिया में हार्डवेयर की दुकान है। गुरुवार की दोपहर वह बाइक से आरा जा रहे थे। कारीसाथ के समीप बाइक सवार दो बदमाशों की ओर से व्यवसायी से कहा गया कि उनकी मोटरसाइकिल के टायर में कुछ फंसा है। उस पर व्यवसायी झुककर टायर देखने लगे। तभी बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और उनका पैसे वाला बैगा छीन कर भाग निकले। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चंचल कुमार महथा पुलिस बल के साथ पहुंचे और छानबीन की। उसके बाद बाद बदमाशों की पहचान और धरपकड़ को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular