Homeबिहारभूमिपात्र लाभुकों तक समय पर सभी राजस्व योजनाओं का पहूंचाए लाभ- सी.के.अनिल

पात्र लाभुकों तक समय पर सभी राजस्व योजनाओं का पहूंचाए लाभ- सी.के.अनिल

CK Anil: आरा समहारणालय सभागार में शनिवार को सी.के.अनिल (आईएएस), प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

  • हाइलाइट: CK Anil
    • राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित
    • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल की अध्यक्षता में हुई बैठक

आरा‌। समहारणालय सभागार में शनिवार को सी.के.अनिल (आईएएस), प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रधान सचिव द्वारा म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, आधार सीडिंग, ऑनलाइन एलपीसी, ई-मापी, आरसीएमएस, जमाबंदी लगान, चिन्हित सरकारी भूमि एवं अभियान बसेरा सहित विभिन्न राजस्व योजनाओं की अद्यतन स्थिति का विस्तृत आकलन किया गया। इनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि सभी राजस्व योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर सुनिश्चित किया जाए, जिसके लिए विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जाए, उन्होंने अंचल स्तर पर लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग, ऑनलाइन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, चिन्हित सरकारी भूमि की सुरक्षा तथा अभिलेखों के अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अभियान बसेरा सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व से जुड़े प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्य दक्षता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राजस्व सेवाओं का त्वरित, सरल एवं सुगम लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता सभी अंचल अधिकारी एवं सभी राजस्व पदाधिकारी उपस्थित रहें।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular