Homeबिहारआरा भोजपुरई-रिक्शा व बाइक की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा जख्मी

ई-रिक्शा व बाइक की सीधी भिड़ंत में युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Jagwalia: आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया पुल के समीप मंगलवार की शाम ई-रिक्शा व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई।

  • हाइलाइट:
  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
  • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया पुल के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

भोजपुर, बिहार। आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया पुल (Jagwalia) के समीप मंगलवार की शाम ई-रिक्शा व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बक्सर निवासी युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर पीछे बैठा मृतक के साढू गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी राधे किशुन का 40 वर्षीय पुत्र अमर कुमार है। वह गुजरात के वापी में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वही जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी रामचंद्र राम का 22 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार है। दोनों रिश्ते में साढू लगते हैं।

इधर, जख्मी उत्तम कुमार के भांजा धनु कुमार ने बताया कि अमर कुमार की पत्नी अपने मायके कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां में थी। दोनों मंगलवार की शाम ट्रेन द्वारा गुजरात जाने वाले थे। इसे लेकर बाइक द्वारा अमर कुमार अपनी पत्नी संध्या देवी को लाने व उसके मामा उत्तम कुमार अपनी बहन पार्वती देवी से मिलने के लिए बभनगावां जा रहे थे।

उसी दौरान जगवलिया पुल के समीप सरैया की तरफ से आ रही ई-रिक्शा से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख अमर कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं जख्मी उत्तम कुमार का इलाज कराया जा रहा है।

सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने पांच भाई व दो बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी संध्या देवी व दो पुत्री रिया एवं छोटी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी संध्या देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular