Homeआरा भोजपुरपीरोपीरो शहीद स्टेडियम में भोजपुर और रोहतास के बीच होगा फुटबॉल मुकाबला

पीरो शहीद स्टेडियम में भोजपुर और रोहतास के बीच होगा फुटबॉल मुकाबला

Martyr Mujahid Khan: बलिदानी मोजाहिद खान की आठवीं बरसी: भोजपुर और रोहतास के बीच होगा फुटबॉल मुकाबला

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • वीर मोजाहिद की बरसी पर आयोजित होंगे सांस्कृतिक और स्मृति कार्यक्रम

पीरो, भोजपुर। मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूत, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान बलिदानी मोजाहिद खान (Martyr Mujahid Khan) की आठवीं बरसी पर इस वर्ष भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर पीरो स्थित शहीद स्टेडियम में एक विशेष फुटबॉल मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भोजपुर और रोहतास की टीमें आमने-सामने होंगी।

गुरुवार, 12 फरवरी को होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए पीरो का शहीद स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। आयोजन को लेकर स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों और आम जनता में उत्साह का माहौल है। बलिदानी मोजाहिद खान स्मृति समिति के सदस्य मोहम्मद अजमेर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पीरो स्थित मोहम्मद मोजाहिद स्मृति द्वार के समीप एक श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की जाएगी। इस सभा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति बलिदानी मोजाहिद खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचेगे।

यह स्मरणीय है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 47वीं बटालियन में तैनात रहे जवान मो. खान 12 फरवरी 2018 को जम्मू-कश्मीर के करण नगर में देश की सुरक्षा करते हुए पाक समर्थित आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। बलिदानी मोजाहिद खान की स्मृति में पीरो में अनेक संरचनाएं स्थापित की गई हैं, जिनमें शहीद स्टेडियम, शहीद भवन, स्मृति द्वार और वीर मोजाहिद मध्य विद्यालय प्रमुख हैं। प्रत्येक वर्ष उनकी बरसी पर फुटबॉल मैच सहित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो उनके शौर्य और बलिदान को जीवंत रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देते हैं।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular