Homeआरा भोजपुरकोइलवरकोईलवर में कंटेनर ने स्कूल वाहन व ऑटो में मारी टक्कर, स्कूली...

कोईलवर में कंटेनर ने स्कूल वाहन व ऑटो में मारी टक्कर, स्कूली बच्चे, शिक्षिका समेत तेरह जख्मी

हादसे में स्कूल वाहन पर सवार छात्र-छात्राएं, शिक्षिका व ऑटो पर सवार पिता-पुत्र समेत तेरह लोग जख्मी हो गए।

Koilwar Accident: आरा-पटना फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के समीप बुधवार की सुबह कंटेनर ने पहले स्कूली वाहन टक्कर मारी।

  • हाइलाइट: Koilwar Accident
  • पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार, कंटेनर जब्त

आरा,भोजपुर। आरा-पटना फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के समीप बुधवार की सुबह कंटेनर ने पहले स्कूली वाहन टक्कर मारी। उसके बाद सवारियों से भरी ऑटो में भी टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल वाहन पर सवार छात्र-छात्राएं, शिक्षिका व ऑटो पर सवार पिता-पुत्र समेत तेरह लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों एवं पुलिस के सहयोग से सभी जख्मियों को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लाया गया। जहां से दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

Koilwar Accident : शिक्षिका समेत तेरह जख्मी

जानकारी के अनुसार जख्मियों में स्कूल वाहन पर सवार कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी मिथिलेश सिंह का 9 वर्षीय पुत्र युवराज, 7 वर्षीय पुत्र यशराज, उसी गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह का 6 वर्षीय पुत्र पुष्कर, सरोज कुमार का 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक, विशाल कुमार की 10 वर्षीया पुत्री हर्षिता कुमारी, चंद्रगुप्त कुमार सिंह की 5 वर्षीया पुत्री निर्मला कुमारी, राकेश सिंह का 6 वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी, उसी स्कूल की शिक्षिका हेमा कुमारी, प्रियंका कुमारी एवं गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव निवासी रामजी राय का पुत्र सह स्कूल वाहन चालक सुमन कुमार शामिल है। जबकि ऑटो पर सवार कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय मुस्तफा अहमद, उनका 9 वर्षीय पुत्र तौफीक अनवर एवं एक अन्य किशोरी शामिल है।

इधर, मुस्तफा अहमद ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ ऑटो द्वारा अपना इलाज करवाने के लिए कोईलवर पीएचसी आ रहे थे। तभी मनभावन मोड़ के समीप तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर में पहले स्कूल वाहन में टक्कर मारी। जिससे स्कूल वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके बाद उसने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे सभी लोग जख्मी हो गए।

कोईलवर में प्राथमिक उपचार के बाद एक बच्ची और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। तब परिजन द्वारा मुस्तफा अहमद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उधर, सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर उक्त कंटेनर को जब्त कर लिया।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular