Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमराई

शाहपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमराई

Power supply Shahpur: बार-बार बिजली आने-जाने के कारण न केवल उपभोक्ता परेशान हैं, बल्कि इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का डर भी बना हुआ है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Power supply Shahpur
  • शाहपुर में सात घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
  • तकनीकी खराबी व लगातार ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ता परेशान

आरा। इन दिनों भीषण गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है, जहां पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। ऐसे मुश्किल समय में शाहपुर के निवासी बिजली की भारी कटौती से त्रस्त हैं। तकनीकी खराबी होने से आज मंगलवार को शहर में बिजली आपूर्ति अचानक ढाई बजे से लेकर करीब 10 बजे तक यानि लगभग सात घंटे के लिए बाधित हो गई, जिसके कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा।

Power supply Shahpur: अघोषित बिजली कटौती से परेशानी

अत्यधिक तापमान और उमस के बीच घंटों बिजली न होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी की आपूर्ति ठप हो गई और कूलर-पंखे बंद होने से घरों के भीतर रहना दुश्वार हो गया। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी सबसे अधिक देखी गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में इस तरह की अघोषित बिजली कटौती समझ से परे है।

हालाँकि, सात घंटे के लंबे अंतराल के बाद जब बिजली वापस आई, तो लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन यह राहत बहुत देर तक नहीं रही। बिजली आने के कुछ समय बाद ही विभाग की ओर से फिर से आँख मिचौनी शुरू कर दी गई। बार-बार बिजली आने-जाने, लगातार ट्रिपिंग के कारण न केवल उपभोक्ता परेशान हैं, बल्कि इससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के खराब होने का डर भी बना हुआ है।

इस गंभीर स्थिति को संज्ञान में लें विद्युत विभाग- शंकर सिंह

इधर, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि विद्युत विभाग से यह अपेक्षा की जाती है कि इस गंभीर स्थिति को संज्ञान में लें और गर्मी के इस दौर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। जनता की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देना प्रशासन की जिम्मेदारी है ताकि इस चिलचिलाती गर्मी में आम नागरिकों को और अधिक कष्ट न उठाना पड़े।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular