Arrah Encroachment आरा। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशपर मंगलवार को आरा सदर अंचल अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। यह अभियान सदर अंचल के अंचलाधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। प्रशासन द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु व्यापक कार्रवाई की गई।
अंचलाधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से आमजन के आवागमन में सुविधा सुनिश्चित होगी तथा सड़क जाम एवं दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी। प्रशासन द्वारा आगे भी अतिक्रमण उन्मूलन अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। Arrah Encroachment

