Vidya Bhavan Sandesh : भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड स्थित विद्या भवन में सोमवार को जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त और विस्तार हेतु बैठक का आयोजन किया।
हाइलाइट: Vidya Bhavan Sandesh
जनसुराज पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक
आरा। जिले के संदेश प्रखंड स्थित विद्या भवन में सोमवार को जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त और विस्तार हेतु बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूत और वितरित करने के लिए हमें धरातल पर उतर कर कार्य करना होगा। इसके लिए कर्मठ और सुयोग कार्यकर्ता होना चाहिए और यह कार्य प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता करेंगे। इसके लिए आप सभी को बढ़-चढ़ कर भाग लेना होगा।
Vidya Bhavan Sandesh: नए सिरे से प्रखंड से लेकर पंचायत तक कमिटी का गठन
जिला महामंत्री कमलेश्वर मिश्र ने पार्टी के मुख्य उद्वेश्य का चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव के बाद सभी कमिटी को भंग कर दिया गया था। अब नए सिरे से प्रखंड से लेकर पंचायत तक कमिटी का गठन किया जा रहा, जिससे कि बिहार नाम सिर्फ अपने देश तक न सीमित रह विदेश तक इसका गुणगान हो। इसके लिए हमें दिन रात मेहनत करना होगा। सही और कुशल मार्गदर्शक को चुनना होगा, जो गांव, पंचायत के लोगों को एक साथ लेकर लोगो को सही न्याय दिला सके। आज बिहार हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति दयनीय है। रोजगार के लिए सिर्फ हमारे बच्चे और भाई ही नहीं जा रहे है, बल्कि हमारी बेटियां भी पलायन कर रही है। इसे हमें रोकना होगा। यह तभी होगा, जब आप सच्चा सिपाही बनकर आगे आएंगे।
डॉ. शैलजा सिंह ने कहा पटना की घटना पर सब चुप
वहीं जिला प्रवक्ता रूपेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश कमिटी द्वारा जिला की गठन करने के बाद प्रखंड कमिटी की गठन के लिए निर्देश दिया गया है, जिसको लेकर आज हम सभी आपके बीच हैं और यह कार्य आप लोगों को ही करना है। दूसरी तरफ महिला प्रदेश उपाध्यक्षा डॉ. शैलजा सिंह ने बताया कि बिहार में बहुत नेत्री हैं, लेकिन महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर कोई आवाज उठाने वाला नहीं है।
पटना में नीट छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या हुई पर किसी ने आवाज नहीं उठाया। होटल में पिता के सामने बेटी के साथ अभद्रता किया गया, लेकिन कोई नहीं बोला। यह क्या? कहीं जंगल राज टू तो नहीं ! इसलिए मैं अपने माता-बहनों और बेटियों से आह्वान करती हूॅं कि आप आगे आएं और पार्टी को मजबूती दिलाएं आपकी न्याय के लिए यही लड़ेगा। बैठक में चन्द्रभानू गुप्ता, सोनिया सिंह, वीरेंद्र राय, वीरेंद्र राम, श्याम पांडेय, उपेंद्र रही आदि कई महिलाओं ने अपनी बात रखी। इस दौरान संतोष सिंह, वीरेंद्र कुमार, पन्नू, धर्मेंद्र चौधरी, सुरेंद्र यादव, शशि चौबे आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

