Prem Pankaj Lalan Ji: श्राद्धकर्म के मौके पर आयोजित सभा में काफी संख्या में राजनेता, व्यावसायी, चिकित्सक, साहित्यकार, खेली प्रेमी व गणमान्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्वासुमन अर्पित किया।
- हाइलाइट: Prem Pankaj Lalan Ji
- महापौर इंदु देवी के पति सह प्रतिनिधि थे प्रेम पंकज उर्फ ललन जी
- शहर के मॉडल स्कूल के समीप श्राद्धकर्म के मौके पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि सभा
आरा। शहर के मीरगंज स्थित मॉडल स्कूल के समीप मंगलवार को चर्चित व्यावसायी व महापौर इंदु देवी के पति सह प्रतिनिधि स्व. प्रेम पंकज उर्फ ललन जी श्रद्धांजलि दी गई। श्राद्धकर्म के मौके पर आयोजित सभा में काफी संख्या में राजनेता, व्यावसायी, चिकित्सक, साहित्यकार, खेली प्रेमी व गणमान्य लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्वासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रेम पंकज उर्फ ललन जी मृदुभाषी, समाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उन्होंने बहुत कम समय में समाज के क्षेत्र में बहुत बड़ा कार्य किया। साइकिल पोलो, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। उन्होंने दस साल तक नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष रहकर रामलीला के आयोजन को भव्य बनाया। 2 बर्ष पूर्व आरा में डिजिटल श्रीकृष्ण लील के आयोजन का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।
इसके अलावे श्रीरामनवमी शोभा यात्रा व अन्य धार्मिक कार्यों में भी जुटे रहते थे। कोरोना काल के समय उन्होंने घूम-घूम कर जरूरतमंदों की सेवा की। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही हम सभी की उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आलोक अंजन उर्फ छोटे, राजीव रंजन, अभिजीत आनंद, प्रतीक राज, कर्नल राणा प्रताप सिंह, पत्रकार सुशील सिंह,डाॅ. कृष्ण कुमार, एमएलसी सोनू कुमार राय, मंत्री संजय सिंह टाइगर, पूर्व एमएलसी लालदास राय, संदेश के पूर्व विधायक विजेन्द्र कुमार यादव, पूर्व विधायक अरुण यादव, अगिआंव विधायक महेश पासवान, नगर आयुक्त अंजू कुमारी,भाजपा नेता रमन सिंह, अजय सिंह, हाकिम प्रसाद, अंजनी तिवारी, उमेश बेरिया, चन्द्र भानू गुप्ता, रमेश यादव, संटू लाल, प्रिंस बजरंगी, पर्यावरण प्रेमी आनंद प्रेमी, कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जी समेत अन्य थे।

